1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

प्रयागराज: माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर छह लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

प्रयागराज। माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक करीब छह लाख लोगों ने यहां गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और सुबह 10 बजे तक […]

गुजरात: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पंचमहल जिले के लिए रवाना

दाहोद, 8 मार्च। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और यह यात्रा पड़ोसी पंचमहल जिले में गोधरा की ओर बढ़ी। राहुल गांधी की यात्रा ने बृहस्पतिवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था। दाहोद जिले के […]

देश सेवा में भारतीय वायुसेना का योगदान ‘स्वर्णाक्षरों’ में अंकित : राष्ट्रपति मुर्मू

गाजियाबाद, 8 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि देश की सेवा में भारतीय वायुसेना का योगदान ‘स्वर्णाक्षरों’ में अंकित है और वह न केवल हवाई क्षेत्र की रक्षा कर रही है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भी अहम योगदान दे रही है। मुर्मू ने भारतीय वायुसेना की चार इकाइयों को ‘राष्ट्रपति […]

महिला दिवस पर कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार में श्रम बल में महिलाओं की हिस्सेदारी कम हुई

नई दिल्ली, 8 मार्च। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में श्रम बल में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार कम हुई है जिसके कारण अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि मणिपुर में महिलाओं […]

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई, सिलेंडर पर 100 रुपये छूट की घोषणा

नई दिल्ली, 8 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों […]

विदेश मंत्री जयशंकर ने शिंजो आबे की पत्नी से की मुलाकात, पीएम मोदी का निजी पत्र सौंपा

तोक्यो, 8 मार्च। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से शुक्रवार को मुलाकात की और भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने में दिवंगत प्रधानमंत्री के अमूल्य योगदान को याद किया। आबे (67) की आठ जुलाई 2022 को जापान के नारा में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान […]

Maha Shivratri: पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली/लखनऊ, 8 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर […]

ईडी की ताजा शिकायत के बाद अदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च को किया तलब

नई दिल्ली, 7 मार्च। दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में कथित रूप से समन का पालन नहीं करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फिर से की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को समन जारी किया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को 16 […]

हिमंत विश्व शर्मा का दावा- पूर्वोत्तर की 25 में से 22 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा राजग

गुवाहाटी, 7 मार्च। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन आगामी आम चुनावों में पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करेगा। शर्मा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि असम की 14 लोकसभा सीटों में से […]

हूती विद्रोहियों ने किया पोत पर हमला, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

दुबई, 7 मार्च। यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को अदन की खाड़ी में एक वाणिज्यिक पोत पर मिसाइल से हमला किया, जिसके कारण चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और बाकी सदस्यों को पोत छोड़कर भागना पड़ा। अमेरिका की सेना ने यह जानकारी की। गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code