1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

निर्वाचन आयोग ने भाजपा संबंधी बयान पर आतिशी को दिया नोटिस

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली की मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया और उनसे उनके इस बयान का तथ्यों के साथ समर्थन करने को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। […]

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार का दावा- चुनावी बॉण्ड योजना रद्द करने से काले धन की भूमिका बढ़ेगी

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि आम चुनाव से ठीक पहले चुनावी बॉण्ड योजना को खत्म करने से काले धन की भूमिका बढ़ेगी। कुमार ने अपनी पुस्तक ‘ए डेमोक्रेसी इन रिट्रीट: रीविजिटिंग द एंड्स ऑफ पावर’ पर एक चर्चा के दौरान कहा कि भारत में लोकतंत्र कमजोर पड़ […]

आरबीआई जल्द देगा यूपीआई के जरिए नकदी जमा करने की सुविधा

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये नकदी जमा करने वाली मशीन में पैसा जमा की सुविधा देगा। इसके अलावा, पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई ऐप के जरिये यूपीआई भुगतान करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव […]

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, विपक्ष के दबाव के चलते केंद्र ने कराया था कोविड-19 का निशुल्क टीकाकरण

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्ष के दबाव और उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप पर मोदी सरकार को निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण के लिए मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि महामारी के दौरान ‘‘जिस तरह का कुप्रबंधन रहा’’ उसे भूलना बेहद मुश्किल है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि […]

नवी मुंबई : ईरानी खजूर व्यापारी से 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे, 5 अप्रैल। नवी मुंबई पुलिस ने ईरान के एक खजूर व्यापारी से करीब 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो कंपनी के मालिकों ने शिकायतकर्ता से खजूर खरीदे लेकिन कथित तौर पर […]

डीजीपी का दावा- चुनाव के दौरान माओवादी गतिविधियों से निपटने के लिए तैयार है ओडिशा

भुवनेश्वर, 5 अप्रैल। ओडिशा पुलिस चुनाव के दौरान किसी भी माओवादी गतिविधि का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण सारंगी ने यह जानकारी दी। सारंगी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में माओवादी गतिविधियों में काफी कमी आई है। उन्होंने बताया, ”वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान ओडिशा […]

आईटी क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाएं भारत में नौकरियां लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, बोले अनुराग ठाकुर

बेंगलुरु, 5 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त रहने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र ने 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री ने यहां आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पेशेवरों को संबोधित करते हुए कहा, ”आईटी […]

IPL 2024: जीत की हैट्रिक लगाने वाले KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- हमने सोचा नहीं था कि इतने रन बनेंगे

विशाखापत्तनम,4 मार्च। दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराने के साथ जीत की हैट्रिक लगाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उनकी टीम 270 पार का स्कोर बना देगी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 272 रन बनाये और टूर्नामेंट के इतिहास के […]

रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन में सैनिक भेजने को लेकर पेरिस को किया आगाह, कहा- इससे फ्रांस के लिए ही समस्याएं पैदा होंगी

मॉस्को, 4 अप्रैल । रूस के रक्षा मंत्री ने बुधवार को फ्रांस के अपने समकक्ष को फोन किया और यूक्रेन में सैनिक तैनात करने के खिलाफ चेतावनी दी। रूस के रक्षा मंत्री ने साथ ही कहा कि मॉस्को संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता में भाग लेने के लिए तैयार है। रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान […]

महाराष्ट्र: पूर्व सांसद संजय निरुपम पार्टी से हुए बाहर, कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्कासित

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद संजय निरुपम को ”पार्टी विरोधी बयानों और अनुशासनहीनता” के आरोप में बुधवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ बयानों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code