1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ऑस्ट्रेलिया के गोल्डफील्ड्स को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए किया गया नामित
ऑस्ट्रेलिया के गोल्डफील्ड्स को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए किया गया नामित

ऑस्ट्रेलिया के गोल्डफील्ड्स को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए किया गया नामित

0
Social Share

विक्टोरिया, 31 जनवरी।  ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विक्टोरिया राज्य के ऐतिहासिक गोल्डफील्ड्स (सोने के खदानों वाले क्षेत्र) को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए नामांकित किया है। ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण और जल मंत्री तान्या प्लिबर्सेक ने आज शुक्रवार को घोषणा की कि इन गोल्डफील्ड्स को ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में जोड़ा गया है। यह पहला कदम है जिससे इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान और संरक्षण मिल सकेगा।

यह गोल्डफील्ड्स विक्टोरिया के मध्य भाग में स्थित हैं जिसे “गोल्डन ट्रायंगल” के नाम से भी जाना जाता है। 1850 और 1860 के दशक के गोल्ड रश (सोने की खोज के कारण आई तेजी) के दौरान हजारों लोग, जिनमें स्थानीय आदिवासी और प्रवासी इस क्षेत्र में सोने की तलाश में आए थे।

ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण और जल मंत्री तान्या प्लिबर्सेक ने कहा “विक्टोरिया के गोल्डफील्ड्स दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे सुरक्षित रूप में बचे हुए सोने की खोज वाले क्षेत्र हैं। इसे संरक्षित और सम्मानित किया जाना चाहिए।” वहीं विक्टोरिया की मुख्यमंत्री जैसिंटा एलन ने कहा कि ये गोल्डफील्ड्स “उन लोगों की याद दिलाते हैं जो बेहतर जीवन की तलाश में यहां आए थे और उन्होंने इस राज्य को बदल दिया।”

1851 में जब विक्टोरिया के क्लून्स शहर (मेलबर्न से 120 किमी उत्तर-पश्चिम) में पहली बार सोना मिला, तब इस राज्य की जनसंख्या 77,000 थी। लेकिन सिर्फ 10 सालों में 1861 तक यह बढ़कर 5,30,000 हो गई।

आज विक्टोरिया के गोल्डफील्ड्स में पर्यटन हर साल 1.8 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ($1.1 बिलियन) की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है। अगर UNESCO इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित करता है तो इससे और अधिक पर्यटक यहां आएंगे और इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code