1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. आशीष देशमुख बोले – ‘हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा, सभी 16 विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए’
आशीष देशमुख बोले – ‘हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा, सभी 16 विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए’

आशीष देशमुख बोले – ‘हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा, सभी 16 विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए’

0
Social Share

नागपुर, 28 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष देशमुख ने कहा है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और महाराष्ट्र में इसके सभी 16 नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। पिछले वर्ष जून में कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद भाजपा में शामिल हुए आशीष देशमुख ने नागपुर जिले की सावनेर सीट से जीत हासिल करने के बाद यह बयान दिया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) केवल 46 सीटें ही जीत सका। इऩमें एमवीए की घटक कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटें मिलीं।

आशीष देशमुख ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की तथा हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा। कांग्रेस का यह पतन हर जगह हो रहा है। हर राज्य में सीट संख्या और मतदाता आधार में लगातार गिरावट के कारण कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। यह परिणाम विपक्षी पार्टी के लिए एक नया निचला स्तर है। कांग्रेस और उसके विधायकों का कोई भविष्य नहीं है तथा महाराष्ट्र में इसके विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।’

महाराष्ट्र 17वां राज्य, जहां कांग्रेस का प्रतिनिधत्व 10% से भी कम

देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र भारत का 17वां राज्य है, जहां विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में सिर्फ 16 विधायकों के साथ कांग्रेस के पास अब सदन में सिर्फ 5.55 प्रतिशत सीट हैं। यह 1962 के बाद से राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सबसे कम सीट हिस्सेदारी है। 2014 के बाद से कांग्रेस की सीट हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से घटकर अब 10 प्रतिशत से भी कम रह गई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code