hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: युद्ध के बीच फर्जी वीडियो फैलाने पर काररवाई : यूएई में 19 भारतीय नागरिकों सहित 35 की गिरफ्तारी के आदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > युद्ध के बीच फर्जी वीडियो फैलाने पर काररवाई : यूएई में 19 भारतीय नागरिकों सहित 35 की गिरफ्तारी के आदेश
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

युद्ध के बीच फर्जी वीडियो फैलाने पर काररवाई : यूएई में 19 भारतीय नागरिकों सहित 35 की गिरफ्तारी के आदेश

Revoi Editor
Last updated: March 16, 2026 1:28 am
Revoi Editor
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

दुबई, 15 मार्च। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इनमें 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

UAE की सरकारी समाचार एजेंसी WAM के अनुसार सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है और उनके मामलों की जल्द सुनवाई की जाएगी। UAE के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी के दौरान यह काररवाई की गई।

जांच में पाया गया कि कुछ लोग इंटरनेट पर फर्जी जानकारी और गुमराह करने वाले वीडियो फैला रहे थे, जिससे देश में डर और अफरा-तफरी फैल सकती थी और स्थिरता को नुकसान पहुंच सकता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपितों को तीन अलग-अलग समूहों में बांटा गया है और सभी ने अलग-अलग तरह के काम किए।

पहले ग्रुप ने असली वीडियो शेयर किए

पहला समूह 10 लोगों का है। इन लोगों ने असली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनमें यूएई के हवाई क्षेत्र में मिसाइलों के गुजरने या उन्हें रोकने के दृश्य थे। साथ ही उन्होंने लोगों की भीड़ के वीडियो बनाकर उसमें ऐसे कमेंट और साउंड इफेक्ट जोड़े, जिससे यह लगे कि देश पर हमला हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती थी। इस समूह में पांच भारतीय, एक पाकिस्तानी, एक नेपाली, दो फिलिपीनी और एक मिस्री नागरिक शामिल हैं।

दूसरे ग्रुप ने AI वीडियो शेयर किए

दूसरा समूह सात लोगों का है। इन लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फर्जी वीडियो बनाए या दूसरे देशों की घटनाओं के वीडियो को यूएई का बताकर फैलाया। इन वीडियो में विस्फोट, मिसाइल हमले और झंडों के साथ नकली दृश्य दिखाए गए, ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके। इस समूह में पांच भारतीय, एक नेपाली और एक बांग्लादेशी शामिल हैं।

तीसरा समूह छह लोगों का है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने एक ऐसे देश की सैन्य काररवाइयों और नेताओं की तारीफ करते हुए पोस्ट और वीडियो शेयर किए, जिसे यूएई के हितों के खिलाफ माना जा रहा है। इस समूह में पांच भारतीय और एक पाकिस्तानी शामिल हैं। इसके अलावा दो और भारतीयों पर भी इसी तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले शनिवार को 10 लोगों के खिलाफ भी काररवाई शुरू की गई थी।

कम से कम एक वर्ष की जेल और एक लाख दिरहम का जुर्माना

अटॉर्नी जनरल ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए कम से कम एक साल की जेल और एक लाख दिरहम जुर्माना हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार कुछ वीडियो में बच्चों की भावनाओं का भी इस्तेमाल किया गया और झूठे तरीके से यह दिखाया गया कि यूएई में बड़े हमले या आग लगी हुई है। सरकार का कहना है कि इस तरह की गलत जानकारी देश की सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचा सकती है।

You Might Also Like

पाकिस्तान में भारत की हो रही खूब तारीफ, ख्यातिनाम विश्लेषक शहजाद चौधरी ने दी सीख लेने की सलाह
पेरू के नाजका रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, सात की मौत
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर, आईटी शेयरों में बढ़त
‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस के लिए बड़ी ‘बूस्टर खुराक’ थी, बोले जयराम रमेश
गोवा में प्रशांत किशोर के सगंठन I-PAC के ठिकानों पर छापा, गांजा बरामद, एक सदस्य अरेस्ट
TAGGED:Action against Indians in the UAEArrest Orders Issued for 35Spreading Fake Videos
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?