hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन – माछिल में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और गोला बारूद बरामद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन – माछिल में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और गोला बारूद बरामद
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन – माछिल में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और गोला बारूद बरामद

Revoi Editor
Last updated: April 26, 2025 5:46 pm
Revoi Editor
Published: April 26, 2025
Share
SHARE

कुपवाड़ा, 26 अप्रैल। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए क्रूर आतंकी हमले के बाद घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान माछिल में एक आतंकवादी ठिकाने का सफलतापूर्वक पता लगाया गया और उसका भंडाफोड़ कर दिया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस की एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर तेजी से काररवाई करते हुए शनिवार को विशेष अभियान समूह (SOG) कैंप माछिल और भारतीय सेना की 12 सिखली इकाई ने सेडोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र) के वन क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। यह पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा और पुलिस पोस्ट माछिल के अधिकार क्षेत्र में आता है।

साइट से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बरामद हथियारों के जखीरे में पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, एके-47 गोला-बारूद के 660 राउंड, एक पिस्तौल राउंड और एम4 गोला-बारूद के 50 राउंड शामिल है।

यह बरामदगी आतंकियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता है। सुरक्षा बलों द्वारा समय पर की गई काररवाई ने आतंकियों के नापाक मंसूबों को करारा झटका दिया है और नागरिकों की जान तथा सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरों को टाला है। यह ऑपरेशन एक बार फिर शांति बनाए रखने तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों के नापाक इरादों को विफल करने में सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शामिल बताए जा रहे तीन आतंकवादियों के स्केच तथा पहचान जारी की है। तीनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए गए हैं।

पुलिस ने तीनों आतंकवादियों पर 20-20 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया है। पहला स्केच अनंतनाग निवासी आदिल हुसैन थोकर का है, दूसरे आतंकवादी की पहचान अली भाई उर्फ ​​तल्हा भाई और तीसरे आतंकवादी की पहचान हासिम मूसा उर्फ ​​सुलेमान के रूप में हुई है।

लश्कर के दो आतंकवादियों के घर विस्फोट में नष्ट

इससे पहले पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि ये धमाके गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुए, जब सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा और त्राल के गुरी गांव में आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घरों की तलाशी ले रहे थे. तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी थोकर बीते मंगलवार को हुए पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपित है जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है। अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के निकट बैसरन घास के मैदान में आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 26 निरीह पर्यटक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।

You Might Also Like

विपक्षी दलों के गठंबधन को मिला नया नाम INDIA, 2024 में होगा NDA से मुकाबला
रोहिणी आचार्य का RJD से हुआ मोह भंग? लालू-राबड़ी-तेजस्वी की हटाई फोटो, कई नेताओं को किया अनफॉलो
राजनाथ सिंह ने अरुणाचल की धरती से चीन को दिया सख्त संदेश – ‘नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है…’
भारतीय शेयर बाजार : निफ्टी ने रचा इतिहास, छुआ 26340 का सर्वकालिक उच्चस्तर, सेंसेक्स 573 अंक उछला
पीएम की डिग्री को लेकर केजरीवाल ने फिर बोला हमला, कहा- ‘PM पढ़े-लिखे नहीं होंगे तो अफसर गुमराह कर देंगे’
TAGGED:arms and ammunition recoveredArmy's big actionjammu and kashmirTerrorist hideout destroyed in Machil
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?