1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. अरिंदम बागची संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त, जल्द ही संभालेंगे पदभार
अरिंदम बागची संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त, जल्द ही संभालेंगे पदभार

अरिंदम बागची संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त, जल्द ही संभालेंगे पदभार

0
Social Share

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी, बागची वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।

अरिंदम बागची ने मार्च, 2021 में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में पदभार संभाला था। उनका कार्यकाल घटनापूर्ण रहा क्योंकि इसमें COVID-19 महामारी, पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध, भारत द्वारा इस साल सितम्बर में G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी और विभिन्न भागीदारों के साथ भारत की बढ़ती गतिविधियां शामिल थीं।

विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अरिंदम बागची (आईएफएस : 1995) को संयुक्त राष्ट्र और जिनेवा में अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।’

उल्लेखनीय है कि अरिंदम बागची अपनी बात को स्पष्ट और सलीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। अब वह संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का पक्ष रखते हुए दिखेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code