दिल्ली में एक और निर्भया कांड : स्लीपर बस में 47 किमी तक किशोरी छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर व कंडक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 वर्षों बाद निर्भया कांड जैसी एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इसी माह की शुरुआत में एक स्लीपर बस में किशोरी छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना हुई। परी चौक से कश्मीरी गेट के 47 किलोमीटर की दूरी के दौरान दो आरोपितों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में काररवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कश्मीरी गेट इलाके में गत चार अगस्त की रात को हुई थी। फिलहाल, मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। 16 वर्षीया पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है।

रास्ता भटकने के कारण स्लीपर बस में बैठी छात्रा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया।

ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular