hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या : भाजपा ने कड़ी आलोचना की, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या : भाजपा ने कड़ी आलोचना की, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
राष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या : भाजपा ने कड़ी आलोचना की, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

Revoi Editor
Last updated: January 13, 2026 2:27 pm
Revoi Editor
Published: January 13, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जनवरी। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या हुई है। यह घटना फेनी जिले के डागनभुइयां उपजिले में हुई, जहां भीड़ ने हिंदू समीर दास को मार डाला। 27 साल के ऑटो-रिक्शा ड्राइवर समीर दास का शव जगतपुर गांव के एक खेत से बरामद किया गया है। परिवार के सदस्यों और पुलिस के हवाले से, बांग्लादेश के बंगाली अखबार डेली मनोबकंठा ने बताया कि समीर रविवार शाम को अपने ऑटो-रिक्शा से घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके रिश्तेदारों ने अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश शुरू की। बाद में स्थानीय लोगों ने उपजिला के सदर यूनियन के तहत जगतपुर गांव में एक खेत में समीर का शव पड़ा हुआ पाया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शव पर चाकू के कई निशान थे। शुरुआती पुलिस जांच से पता चला कि समीर को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और उसका ऑटो-रिक्शा चुराने की कोशिश में बेरहमी से मार दिया गया। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक समीर कुमार दास की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घटना की कड़ी आलोचना की है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह हत्या बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार को दिखाती है, जिन्हें बिना चुने हुए यूनुस सरकार के आने के बाद से निराशा के कगार पर धकेल दिया गया है।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर एक और लक्षित हमले में फेनी के डागनभुइयां में समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनका ऑटो-रिक्शा भी लूट लिया, जो उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया था।”उन्होंने लिखा, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदुओं, ईसाईयों और बौद्धों समेत अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को परेशान करने वालों पर लगाम लगाने की कोई कोशिश नहीं की है। न ही उसने सांत्वना का एक शब्द भी कहा है। इसके बजाय, सत्ता में बैठे व्यक्ति ने इन टारगेटेड हमलों को ‘मनगढ़ंत कहानी’ बताकर खारिज कर दिया है। यह संदेश डरावना है। यह संदेश डरावना है कि अल्पसंख्यक लोगों की जिंदगी मायने नहीं रखती।”

परिवार के सदस्यों और पुलिस के हवाले से बांग्लादेश के बंगाली अखबार डेली मनोबकंठा ने जानकारी दी कि समीर दास रविवार शाम को अपने ऑटो-रिक्शा से घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके रिश्तेदारों ने अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश शुरू की। बाद में स्थानीय लोगों ने उपजिला के सदर यूनियन के तहत जगतपुर गांव में एक खेत में समीर का शव पड़ा हुआ पाया। शव पर चाकू के कई निशान थे।

शुरुआती पुलिस जांच से पता चला कि समीर को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और उसका ऑटो-रिक्शा छीनने की कोशिश में बेरहमी से मार दिया गया।इस घटना के बाद अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा और कहा, “अगर ममता बनर्जी 2026 में कभी सत्ता में वापस आती हैं, तो पश्चिम बंगाल के हिंदू बंगालियों को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह और भी बुरा होगा। हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास के खून के धब्बे अभी सूखे भी नहीं हैं। कभी मत भूलो, कभी माफ मत करो।”

You Might Also Like

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, आज ही दिल्ली में अमित शाह से की थी मुलाकात
Manu Bhaker: लोकसभा ने ओलंपिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई
EC ने राजनीतिक दलों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा – सर्वे की आड़ में मतदाताओं का ब्योरा लेना बंद करें
आईपीएल-18 : मुंबई इंडियंस लगातार छठी जीत से शीर्ष पर पहुंचा, 100 रनों की शिकस्त से राजस्थान रॉयल्स भी बाहर
राजस्थान : राज्य मंत्री गुढा का दावा- 80 फीसदी MLA सचिन पायलट के साथ, गिनती करा लें गहलोत
TAGGED:bangladeshBJPCriticismHindu youthmamata banerjeeMurdertarget
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?