1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और केस, संक्रमित नाइजीरियाई महिला एलएनजेपी में भर्ती
दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और केस, संक्रमित नाइजीरियाई महिला एलएनजेपी में भर्ती

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और केस, संक्रमित नाइजीरियाई महिला एलएनजेपी में भर्ती

0
Social Share

नई दिल्ली, 16 सितम्बर। दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइजीरिया की 30 वर्षीय महिला के मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए जाने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में यह इस संक्रमण का आठवां और देश में 13वां मामला है।

राष्ट्रीय राजधानी में यह इस संक्रमण का आठवां और देश में 13वां मामला

सूत्रों के अनुसार महिला को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर यह भी है कि एक अन्य व्यक्ति के भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका है और उसे भी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

103 देशों में जनवरी से अब तक मंकीपॉक्स के 59,147 केस मिल चुके हैं

उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार गत एक जनवरी, 2022 से 14 सितम्बर तक दुनियाभर के 103 देशों में मंकीपॉक्स के 59,147 केस मिल चुके हैं। इस बीमारी से अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है।

बीते पांच से 11 सितम्बर के आंकडें देखें तो दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 4,863 केस सामने आए हैं। वहीं बीते 29 अगस्त से चार सितम्बर तक इस घातक बीमारी के 5,026 केस मिले थे। इनमें सबसे ज्यादा 75.4% केस अफ्रीकी देशों में मिले हैं जबकि यूरोप में 23.6% केस ही मिले हैं।

क्या है मंकीपॉक्स?

गौरतलब है कि मंकीपॉक्स मानव चेचक के समान एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। वहीं मंकीपॉक्स से संक्रमण का पहला मामला 1970 में दर्ज हुआ था। यह रोग मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होता है और कभी-कभी यह अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच जाता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code