1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक फ्रेंड से शादी करने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू 5 माह बाद भारत लौटी
फेसबुक फ्रेंड से शादी करने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू 5 माह बाद भारत लौटी

फेसबुक फ्रेंड से शादी करने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू 5 माह बाद भारत लौटी

0
Social Share

जयपुर, 29 नवम्बर। अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए गत जुलाई में पाकिस्तान जा पहुंची राजस्थान के अलवर जिले की अंजू पांच माह बाद भारत लौट आई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चों को लेकर भारत आई है, लेकिन पति और माता-पिता की सख्त नाराजगी के चलते अंजू की राह कतई आसान प्रतीत नहीं होती।

गौरतलब है कि अंजू के पाकिस्तान जाने की सूचना उसके पति तक को भी नहीं थी। मीडिया ने जब पति से जानकारी जुटाने की कोशिश की, तो उन्होंने यह बताया था कि अपनी किसी फ्रेंड की शादी में जयपुर जाने की बात कहकर अंजू घर से निकली थी। लेकिन उससे लगातार ह्वाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात कर रही थी। 23 जुलाई, रविवार को अपराह्न चार बजे के करीब भी उससे ह्वाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात हुई तो उसने बताया कि वह लाहौर में है और दो-तीन दिन में लौट आएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू पाकिस्तान अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने गई थी, जो खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत का रहने वाला है। इसके बाद अंजू ने वहीं इस्लाम कबूल कर लिया और नसरुल्लाह से शादी कर ली। यही नहीं वरन अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा भी रख लिया है। फिलहाल अब, आज वह दोबारा अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत लौटी है।

किसके पास रहेगी अंजू ?

बताया जा रहा है कि अंजू पाकिस्तान अपने बच्चों को लेने के लिए ही भारत आई है। अंजू के बच्चे अभी उसके पहले पति अरविंद के पास हैं, जिन्हें अंजू पाकिस्तान ले जाना चाहती है। फिलहाल बच्चों को लेकर अंजू और उसके पहले पति अरविंद के बीच विवाद बढ़ सकता है। अरविंद मीडिया में यह बात कह चुके हैं कि वो अब अंजू को अपने साथ नहीं रखेंगे। हालांकि बच्चे उनके पास ही रहेंगे। वहीं अंजू के माता- पिता ग्वालियर में रहते हैं। वह भी अंजू के इस कदम के बाद उनसे नाराज हैं। भारत लौटने के बाद अंजू किसके साथ रहेगी अभी यह तय नहीं है।

पिछले एक महीने से भारत लौटने की चल रही था प्रक्रिया

अंजू के पाकिस्तान से लौटने की खबर पिछले महीने से चल रही थी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक अंजू के भारत लौटने की खबर थी। लेकिन पाकिस्‍तान के गृह मंत्रालय से नो ऑब्‍जेक्‍शन सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के कारण उसे लौटने में देरी हो रही थी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code