hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमित मालवीय ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर कसा तंज, बोले – ‘राहुल कोई शांति के मसीहा नहीं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अमित मालवीय ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर कसा तंज, बोले – ‘राहुल कोई शांति के मसीहा नहीं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित मालवीय ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर कसा तंज, बोले – ‘राहुल कोई शांति के मसीहा नहीं’

Vinayak Barot
Last updated: June 29, 2023 3:27 pm
Vinayak Barot
Published: June 29, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 जून। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर बीते दिन राहुल गांधी पर किए एक पोस्ट को लेकर कर्नाटक में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के एक दिन बाद मालवीय ने फिर से राहुल पर हमला बोला है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने इंफाल पहुंचे हैं, जिसे लेकर भाजपा नेता ने तंज कसा है।

अमित मालवीय ने अपने खिलाफ एफआईआर के बावजूद राहुल गांधी और उनके मणिपुर दौरे पर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी शांति के मसीहा नहीं बल्कि सिर्फ एक राजनीतिक मसीहा हैं। वो अवसरवादी हैं जो “मामले को उबलता रखना” चाहते हैं।

कांग्रेस राज में क्यों नहीं गए मणिपुर

भाजपा नेता ने एक ट्वीट में राहुल गांधी से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तो राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया। मालवीय ने कहा कि गांधी का दौरा उनके ‘अपने स्वार्थी राजनीतिक एजेंडे’ से पैदा हुआ है।

बता दें कि राहुल गांधी मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं और अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता हिंसा प्रभावित शहरों के साथ राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

भाजपा समर्थकों द्वारा राहुल गांधी के सांसद न रहते हुए भी मणिपुर जाने पर सवाल उठाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया, “क्या होगा अगर वह किसी पद पर नहीं हैं? वह लोगों के आंसू पोंछने जा रहे हैं। एक बेटा, देश के बेटे-बेटियों से मिलने जा रहा है।”

You Might Also Like

सपा कार्यकर्ताओं को समझा दिया है… अखिलेश बोले- आप से भी बयानबाजी बंद करने की उम्मीद है
आरबीआई ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, 6.5 फीसदी पर बरकरार
प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
कश्मीर और लद्दाख की ऊंची चोटियों में हिमपात, मैदानी इलाकों में बारिश
संसद की स्थायी समितियां गठित, भर्तृहरि महताब वित्त और शशि थरूर विदेश संबंधी समिति के प्रमुख होंगे
TAGGED:Amit MalviyaBJPCOngressRahul Gandhi's visit to ManipurRahul is not a messiah of peace
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?