1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Mandir: अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आज होगी राजा राम समेत परकोटे में विराजमान देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी होंगे शामिल
Ram Mandir: अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आज होगी राजा राम समेत परकोटे में विराजमान देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी होंगे शामिल

Ram Mandir: अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आज होगी राजा राम समेत परकोटे में विराजमान देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी होंगे शामिल

0
Social Share

अयोध्या, 5 जून। उत्तर प्रदेश के आयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि परिसर में पांच जून यानी बृहस्पतिवार को राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। संयोग से, इस दिन मुख्यमंत्री योगी का‌ 53वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे। एक बयान के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा और विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव विग्रहों की स्थापना होगी। अयोध्या के संतों-महंतों का कहना है कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा।

अयोध्या में उत्साह का माहौल

संत समुदाय का कहना है, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव वापस लौटाया है। पिछले आठ वर्षों में अयोध्या में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं ने शहर को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दी है।’’ इसने कहा कि सड़क, रेल, हवाई अड्डा, सौंदर्यीकरण और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं ने अयोध्या को दुनिया के मानचित्र पर चमकदार बनाया है। रामकथा पार्क, सरयू तट का सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर परिसर इसकी बानगी हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अयोध्या में उत्साह का माहौल है।

संत-महंतों ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभरी है। सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव के अवसर पर नदी तट पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंचने लगे हैं।

अंजनी सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत महाराज ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने ही प्रभु को टाट से निकाल भव्य मंदिर में विराजमान कराया है। पांच जून को एक बार फिर से राजा राम को प्रतिष्ठित करेंगे। योगी महाराज प्रभु राम का तिलक करेंगे।’’ महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री राजा राम समेत अन्य देवताओं की प्रतिमा की स्थापना करने आ रहे हैं। यह बहुत ही हर्ष का विषय है। खुशी की बात है कि एक संन्यासी ने प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को समझा और ऊर्जावान बना दिया। आज आजीविका के लिए अयोध्या के लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग यहीं व्यवसाय कर रहे हैं। कोई प्रसाद का तो कोई फूल माला। बाहर से व्यापारी आकर होटल इत्यादि में निवेश कर रहे हैं। आज गूगल पर अयोध्या लिखा जाए तो सबसे पहले दिपोत्सव की छवि बनकर आती है।’’ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा, ‘‘अयोध्या में ‘नित्य महोत्सव, नित्य सुमंगल’ जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसी व्यवस्थाएं कर दी हैं कि व्यापार काफी बढ़ रहा है।’’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code