hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अमेरिका की टिप्पणी, कहा- मामले पर है हमारी नजर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अमेरिका की टिप्पणी, कहा- मामले पर है हमारी नजर
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अमेरिका की टिप्पणी, कहा- मामले पर है हमारी नजर

Vinayak Barot
Last updated: March 28, 2023 12:06 pm
Vinayak Barot
Published: March 28, 2023
Share
SHARE

वाशिंगटन, 28 मार्च। राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद पहली बार अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हम भारतीय अदालतों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता के लिए भारत सरकार के साथ है।

वेदांत पटेल ने राहुल गांधी के निष्कासन के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए एक प्रेस वार्ता में कहा कि कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है और हम राहुल गांधी के मामले को भारतीय अदालतों में देख रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने और 2 साल की सजा मिलने के बाद लोकसभा सदस्य (सांसद) के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद थे।

  • लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता

अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका अपने भारतीय भागीदारों के साथ हमारे संबंधों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर भारत सरकार के साथ जुड़ा है। पटेल ने कहा कि हम दोनों देश लोकतंत्र को मजबूत करने की कुंजी के रूप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मानवाधिकारों के संरक्षण के महत्व को उजागर करना जारी रखते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका भारत या राहुल गांधी के साथ बातचीत कर रहा है, पटेल ने कहा कि इसपर मेरे पास कुछ बताने को नहीं है। उन्होंने कहा कि ये चीज सब जानते हैं कि हमारे लिए किसी भी देश में विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ जुड़ना एक आम बात है।

You Might Also Like

सारण में दर्दनाक हादसा : मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दबकर मौत, परिजनों में कोहराम
भारत में कोरोना संकट : डेढ़ वर्ष बाद सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से कम
COVIDTimes: Paying tributes digitally increases four-fold during lockdown!
सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड: सजा पर दलीलों को लेकर सुनवाई सात नवंबर को होगी
Stock Market: लाल निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत! सेंसेक्स 215 और निफ्टी 70 अंक लुढ़का
TAGGED:AMERICAindiaRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव : भाजपा की बंपर जीत, 419 सीटों पर कब्जा, शिवसेना चौथे स्थान पर पिछड़ी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 21, 2022
मणिपुर की हिंसा पर सदन में आकर जवाब दें मोदी : कांग्रेस
पाकिस्तान : लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की मौत, 20 घायल
अखिलेश यादव के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा – ‘भैया को ‘सांड समाचार’ से फुर्सत ही नहीं मिलती’
अमेरिका ने गाजा के रफह शहर पर हमले को लेकर जताई चिंता, इजराइल को गोला बारूद की आपूर्ति रोकी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?