Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने 'ॐ जय जगदीश हरे' गाकर भारत को...

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने ‘ॐ जय जगदीश हरे’ गाकर भारत को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 11 नवम्बर। अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन भारत के साथ दीपावली का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दीपावली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर भारत के लोगों को अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मैरी के इस वीडियो में भगवान नारायण की आरती सुनकर भारतीय फैंस गद्गद् हो गए हैं।

मैरी का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘दीपावली साल का मेरा पसंदीदा समय आ गया है। भारत के साथ 12 नवम्बर को मैं दीपावली का जश्न मनाने के लिए बहुत उत्सुक हूं। दुनियाभर में रहने वाले सभी भारतीय समुदायों को दीपावली की शुभकामनाएं। इस दीपावली मोमबत्ती लेकर दुनिया को रोशन करो। आई लव यू।’

मैरी के वीडियो पर फैंस के आए कमेंट

एक यूजर ने मैरी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपने भगवान नारायण की आरती बहुत सुंदर तरीके से गाया है। प्रत्येक शब्द पर जोर दिया गया है और उच्चारण बिल्कुल स्पष्ट है। बहुत प्यारा लगा। इस पर मैरी ने भी यूजर को जवाब दिया कि आपका बहुत बहुत आभार। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहन, आपको भारत की ओर से दिवाली की शुभकामनाएं।’

मिलबैन ने पीएम मोदी की तारीफ की थी

मैरी मिलबेन ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर पीएम का समर्थन किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा था। उन्होंने कहा था, ‘मैं पीएम का समर्थन इसलिए करती हूं क्योंकि वह भारत के मामलों में बारीकी से नजर रखते हैं। फिर भी लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं क्यों उनका समर्थन करती हूं। मैं भारत और वहां के लोगों से प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि वहां के लोगों के लिए पीएम मोदी सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments