1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. पंजाब कांग्रेस में फेरबदल : अमरिंदर सिंह बराड़ बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष, सिद्धू के इस्तीफे के बाद खाली था पद
पंजाब कांग्रेस में फेरबदल : अमरिंदर सिंह बराड़ बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष, सिद्धू के इस्तीफे के बाद खाली था पद

पंजाब कांग्रेस में फेरबदल : अमरिंदर सिंह बराड़ बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष, सिद्धू के इस्तीफे के बाद खाली था पद

0
Social Share

चंडीगढ़, 10 अप्रैल। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब विधानसभा में सत्ता गंवाने के बाद संगठन में पहली बार फेर बदल किया है और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वडिंग) को पंजाब कांग्रेस प्रमुख (पीसीसी) नियुक्त किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी ने नवजोत सिद्धू से अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार भारत भूषण आशू को वर्किंग प्रेसिडेंट और प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब के लिए सीएलपी नेता नियुक्त किया है। वहीं डॉ. राज कुमार को डिप्टी सीएलपी बनाया गया है। प्रताप सिंह बजवा राज्यसभा सांसद थे। अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह दोनों ही राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

कर्नाटक में 40 नए उपाध्यक्ष, 109 महासचिव नियुक्त

कांग्रेस ने कर्नाटक में भी अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। वेणुगोपाल ने बताया कि कर्नाटक प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। एआईसीसी ने 40 वरिष्ठ नेताओं को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) उपाध्यक्ष और 109 को महासचिव नियुक्त किया है।

जातियों के आधार पर कर्नाटक में की नियुक्ति

कांग्रेस ने नियुक्ति के दौरान जाति पर विचार करते समय पिछड़ा वर्ग से 53, अनुसूचित जाति से 25, अनुसूचित जनजाति से 4 लोगों को संगठन में जगह दी है। इस तरह सूची में 23 महिलाओं के अलावा अल्पसंख्यक वर्ग से 22, लिंगायत समुदाय से 19, रेड्डी लिंगायत समुदाय से 5, ओकालिगा से 16, यौन अल्पसंख्यक से 1 और 4 अन्य को शामिल किया गया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code