अल्लू अर्जुन को पुष्पा 2: द रूल के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, देखें बाकी विनर्स की लिस्ट
दुबई, 7 सितंबर। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA Awards 2025) में पुष्पा 2: द रूल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी में ‘पुष्पा राज’ का किरदार निभाकर उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया इतिहास रचा है। उनका यह आइकॉनिक किरदार सिर्फ उनकी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से दर्शकों द्वारा इतना पसंद किए गया है।
बीते कुछ सालों में अल्लू अर्जुन को उनकी एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स द्वारा सिर्फ सराहना ही नहीं बल्कि कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। ऐसे में अपनी उपलब्धि में एक और सफलता जोड़ते हुए अल्लू अर्जुन ने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में फिल्म पुष्पा 2: द रूल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड अपने नाम किया है।
अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा राज’ के किरदार में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीता है।फिल्म में उन्होंने जिस तरह से अपने किरदार को सिर्फ निभाया नहीं बल्कि जिया था वह तारीफ के काबिल है। रश्मिका मंदाना के साथ उनकी केमिस्ट्री और दमदार फाइट सीक्वेंस को बहुत खूब सराहना मिली है।ऐसे में, अब फैंस बेसब्री से इस फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली तीसरी फिल्म में उन्हें ‘पुष्पा राज’ के रूप में वापसी करते हुए देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।
यहां देखें SIIMA Awards 2025 के बाकी विनर्स की लिस्ट
- बेस्ट फिल्म – कल्कि 2898 एडी
- बेस्ट निर्देशक – सुकुमार (पुष्पा 2: द रूल)
- बेस्ट अभिनेता – अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2: द रूल)
- बेस्ट अभिनेत्री – रश्मिका मंदाना (पुष्पा 2: द रूल)
- बेस्ट निर्देशक (क्रिटिक्स) – प्रशांत वर्मा (हनुमान)
- बेस्ट अभिनेता (क्रिटिक्स) – तेजा सज्जा (हनुमान)
- बेस्ट अभिनेत्री (क्रिटिक्स) – मीनाक्षी चौधरी (लकी बास्कर)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी)
- बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री – अन्ना बेन (कल्कि 2898 एडी)
- बेस्ट संगीतकार – देवी श्री प्रसाद (पुष्पा 2: द रूल)
- बेस्ट बेस्ट गायक – शंकर बाबू कंदुकुरी (फीलिंग्स – पुष्पा 2: द रूल)
- बेस्ट गायिका – शिल्पा राव (चुट्टमल्ले – देवरा)
- बेस्ट विलेन – कमल हासन (कल्कि 2898 एडी)
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – पंखुड़ी गिडवानी (लव मौली), भाग्यश्री बोरसे (मिस्टर बच्चन)
- बेस्ट डेब्यू एक्टर – संदीप सरोज (समिति कुरोलु)
- बेस्ट डेब्यू निर्देशक – नंद किशोर येमानी (35 ओका चिन्ना कथा)
- सिनेमैटोग्राफर – रत्नावेलु (देवरा)
- बेस्ट कॉमेडियन – सत्या (मथु वधालारा 2)
