hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व सीएम माणिक सरकार का आरोप – त्रिपुरा में मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > पूर्व सीएम माणिक सरकार का आरोप – त्रिपुरा में मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व सीएम माणिक सरकार का आरोप – त्रिपुरा में मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा

Vinayak Barot
Last updated: February 16, 2023 2:46 pm
Vinayak Barot
Published: February 16, 2023
Share
SHARE

अगरतला, 16 फरवरी। सीपीएम नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से असामाजिक तत्व लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि लोग वोट डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

माणिक सरकार ने कहा, ‘जहां मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है, वे सड़कों को जाम कर रहे हैं और चुनाव आयोग से गुहार लगा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया तो वो दूसरों को वोट नहीं डालने देंगे। यह एक सकारात्मक संकेत और दृढ़ प्रयास है. इसकी सूचना हमने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी है। वह बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर क्या काररवाई की जाती है इसकी जांच करने की जरूरत है।’

अपराह्न एक बजे तक 51.35 फीसदी मतदान

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में के लिए सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग अपराह्न चार बजे तक चलेगी। 60 सीटों के लिए अलग-अलग पार्टियों ने 259 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इन चुनावों में 13.53 लाख महिलाओं समेत कुल 28.13 लाख मतदाता वोट डालेंगे। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले छह घंटे में अपराह्न एक बजे तक 51.35 फीसदी मतदान हो चुका था। इसके पहले  पूर्वाह्न 11 बजे तक 32.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

टिपरा मोथा चीफ प्रद्योत बोले – ‘अगर 30 सीटें जीत लीं तो बीजेपी विधायक खरीदूंगा‘

इस बीच टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देब बर्मा ने कहा, ‘हम इस बार ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। मैं कोई राजनीतिक संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं राजनीति छोड़ रहा हूं। मैं तब तक नहीं झुकूंगा जब तक मेरे लोगों को समाधान नहीं मिल जाता।’

प्रद्योत ने कहा कि टिपरा मोथा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा के विधायकों को खरीदने के बारे में सोच रहा था। अगर हम 30 सीटें हासिल कर लेते हैं तो मैं सोच रहा था कि अपने महल का कुछ हिस्सा बेचकर बीजेपी के कुछ विधायक खरीद लूं। अगर कोई लोगों को समाधान दिए बिना खुद को बेचेगा तो लोग उसे हरा देंगे।’

You Might Also Like

राजा रघुवंशी हत्याकांड : चारों आरोपितों ने स्वीकार किया जुर्म, सोनम के सामने ही हुई थी पति का हत्या
आपने इतने साल शासन किया… सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं- कांग्रेस सांसदों पर भड़के बिरला
सीबीआई के समक्ष पेश हुए अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी बोलीं – ‘केंद्र के एजेंसी-राज ने चुनौतीपूर्ण बना दिया है हमारा काम’
नेपाल एयरलाइंस की उड़ानें बहाल, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिर से खुला
LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 FIR और 10 लोग गिरफ्तार
TAGGED:Former Tripura CMManik SarkarTripura electionsvoters being stopped
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

August 11, 2026

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?