hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ITR के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त : 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ITR के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त : 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

ITR के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त : 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए

Revoi Editor
Last updated: August 2, 2024 4:44 pm
Revoi Editor
Published: August 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 अगस्त। देश में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या ने इस बार अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। दरअसल, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 6.77 करोड़ थी। इस प्रकार देखें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार आयकर दाताओं की संख्या में 7.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

आयकर दाताओं की संख्या में 7.5 फीसदी की वृद्धि 

आयकर विभाग ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। आकलन वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल किए गए आयकर रिटर्न (ITR) की तुलना में पिछले वर्ष 6.77 करोड़ दाखिल किए गए थे। आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि कुल 7.28 करोड़ में से 5.27 करोड़ नई कर व्यवस्था जबकि पुरानी कर व्यवस्था में 2.01 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए।

The Income Tax Department appreciates taxpayers & tax professionals for timely compliance, resulting in a record surge in the filing of Income Tax Returns (ITRs).

Here are the key highlights:

👉More than 7.28 crore ITRs for AY 2024-25 filed till 31st July, 2024, a 7.5% increase… pic.twitter.com/CzbgZEMUWi

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) August 2, 2024

अंतिम दिन 31 जुलाई को 69.92 लाख से अधिक ITR दाखिल

उल्लेखनीय है कि वेतनभोगी करदाताओं और अन्य गैर-कर लेखा परीक्षा मामलों के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई थी। उस दिन 69.92 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे। कर विभाग ने एक बयान में कहा कि आकलन वर्ष 2024-25 के लिए रिकॉर्ड संख्या में आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। यह दाखिल रिटर्न का नया रिकॉर्ड है। पिछले साल 6.77 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 58.57 लाख

विभाग के बयान के मुताबिक, ‘आकलन वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल किए गए कुल 7.28 करोड़ आईटीआर में से नई कर व्यवस्था के तहत 5.27 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं। वहीं पुरानी कर व्यवस्था में दाखिल रिटर्न की संख्या 2.01 करोड़ है।’ आयकर विभाग के बयान के अनुसार पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 58.57 लाख थी, जो कर आधार के विस्तार का एक अच्छा संकेत है।

जीएसटी संग्रह जुलाई में 10.3% बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये के पार

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से किसी महीने में दर्ज तीसरा सर्वाधिक कर संग्रह है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कुल रिफंड 16,283 करोड़ रुपये रहा। इस रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 14.4 प्रतिशत बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

जुलाई में सकल जीएसटी राजस्व 1,82,075 करोड़ रुपये रहा। इसमें 32,386 करोड़ रुपये का केंद्रीय जीएसटी, 40,289 करोड़ रुपये का राज्य जीएसटी और 96,447 करोड़ रुपये का एकीकृत जीएसटी शामिल है। मुआवजा उपकर संग्रह 12,953 करोड़ रुपये रहा। जीएसटी राजस्व में बढ़ोतरी घरेलू गतिविधियों से संचालित रही।

जुलाई में घरेलू गतिविधियों से संग्रह 8.9% बढ़कर 1.34 लाख करोड़ रुपये हुआ

जुलाई में घरेलू गतिविधियों से संग्रह 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.34 लाख करोड़ रुपये हो गया। आयात से राजस्व 14.2 प्रतिशत बढ़कर 48,039 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल, 2024 में सकल जीएसटी संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। उसके पहले अप्रैल, 2023 में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था।

You Might Also Like

ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह बोले – देश में बिजली की कोई कमी नहीं, सिर्फ अफवाहें फैलाई जा रहीं
‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत पर आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
पीएम मोदी का ब्लॉग : 1000 साल बाद भी अडिग खड़ा है सोमनाथ; विध्वंस नहीं, पुनरुत्थान की गाथा
पीएम मोदी ने कोलकाता में 5,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में रामलला को भेंट किया सोने का हार
TAGGED:7.28 crore ITR were filed till July 31All ITR records brokenincome tax returns
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?