hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव का हमला – कांग्रेस ने शुरू की छापेमारी की परंपरा, उसी रास्ते पर चल रही भाजपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अखिलेश यादव का हमला – कांग्रेस ने शुरू की छापेमारी की परंपरा, उसी रास्ते पर चल रही भाजपा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव का हमला – कांग्रेस ने शुरू की छापेमारी की परंपरा, उसी रास्ते पर चल रही भाजपा

Vinayak Barot
Last updated: March 11, 2023 11:03 pm
Vinayak Barot
Published: March 11, 2023
Share
SHARE

अहमदाबाद, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छापेमारी की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की और अब भाजपा उसी रास्ते पर चल रही है। सीबीआई, ईडी और आईटी सरीखी केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार के इशारे पर काम करती हैं। महात्मा गांधी के देश में बुलडोजर ने अहिंसा का मार्ग अख्तियार कर लिया है।

अखिलेश ने शंकर सिंह वाघेला से की मुलाकात

गुजरात के निजी दौरे पर आज अहमदाबाद आए सपा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की। अखिलेश यादव ने यहां कई निजी कार्यक्रमों में शिरकत की और पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला से मुलाकात भी की। गुजरात में भाजपा की पहली सरकार से बगावत करने वाले शंकर सिंह वाघेला से अखिलेश की मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

इसके पहले दिन में अखिलेश यादव ने योगी सरकार के एक फैसले को लेकर भी तंज कसा, जिसके तहत राज्य सरकार ने आलू किसानों को सौगात दी है। अब यूपी सरकार 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू की खरीद करेगी। सरकार पहले चरण में फर्रुखाबाद, कौशांबी, उन्नाव, मैनपुरी, एटा, कासगंज और बरेली जैसे जिलों में आलू क्रय केंद्र स्थापित कर आलू की खरीद करने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा सरकार में उप्र के आलू उत्पादक किसानों की समस्याएं:

-आलू की लागत का लगातार बढ़ते जाना
-कम दाम मिलने से लागत निकालना भी मुश्किल
-भंडारण के लिए टोकन न मिलना
-कोल्ड स्टोरेज के बाहर रातें बिताना
-एमएसपी की माँग का भाजपा सरकार द्वारा लगातार ठुकराना।

अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2023

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाजपा सरकार में उप्र के आलू उत्पादक किसानों की समस्याएं : आलू की लागत का लगातार बढ़ते जाना। कम दाम मिलने से लागत निकालना भी मुश्किल। भंडारण के लिए टोकन मिलना, कोल्ड स्टोरेज के बाहर रातें बिताना। MSP की मांग का भाजपा सरकार द्वारा लगातार ठुकराना। अबकी बार आलू बदलेगा सरकार!’

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में आतंकवादियों ने भाजपा नेता गुलाम रसूल और उनकी पत्नी को गोलियों से भूना
राष्ट्रपति ने सिविल सेवा अधिकारियों से कहा- नीति निर्माण में आपका योगदान देश के विकास में अहम रहा है
मोहाली टेस्ट : विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 8000 रन, छठे भारतीय बल्लेबाज बने
दिल्ली MCD: सदन में देर रात BJP और AAP पार्षदों में झड़प, मेयर ने लगाया हमले का आरोप
असम : दरांग में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक झड़प, दो प्रदर्शनकारियों की मौत, 9 पुलिसकर्मी घायल
TAGGED:Akhilesh Yadav's attackBJPCOngresstradition of raids
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?