hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव को फिर सौंपी गई सपा अध्यक्ष पद की कमान, चाचा राम गोपाल ने किया एलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अखिलेश यादव को फिर सौंपी गई सपा अध्यक्ष पद की कमान, चाचा राम गोपाल ने किया एलान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव को फिर सौंपी गई सपा अध्यक्ष पद की कमान, चाचा राम गोपाल ने किया एलान

Vinayak Barot
Last updated: September 29, 2022 12:59 pm
Vinayak Barot
Published: September 29, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 29 सितम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी की कमान सौंपी गयी है। सपा के यहां आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गयी। सपा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी प्रो. रामगोपाल यादव ने अखिलेश को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

समाजवादी पार्टी के 'राष्ट्रीय सम्मेलन' में श्री अखिलेश यादव जी को पुनः पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। pic.twitter.com/E5JyQ4cmeU

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 29, 2022

गौरतलब है कि सपा के दो दिवसीय सम्मेलन के आज दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। राष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद देश और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं के बारे में कुछ प्रस्ताव पेश किये जायेंगे। इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के बारे में पार्टी आगे की कार्ययोजना तय करेगी।

आज जब अध्यक्ष पद मुझे दिया है तो केवल ये पद नहीं है बल्कि बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आप लोगों ने दी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ इसके लिए मुझे अगर हर दिन लगाना पड़ेगा और हर पल इसके लिए काम करना पड़ेगा तो मैं करके इन तमाम शक्तियों से लड़ने का काम करूँगा।

-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी pic.twitter.com/nxhxg0JJ0t

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 29, 2022

सम्मेलन के पहले दिन बुधवार को प्रांतीय सम्मेलन में सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर भी एक बार फिर नरेश उत्तम के नाम की घोषणा की गयी थी। प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश की योगी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को उजागर करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें बेरोजगारी और मंहगायी जैसी समस्याओं के लिये भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस दिशा में राज्यव्यापी जागरुकता अभियान चलाने की रणनीति तय की गयी।

You Might Also Like

एमपी में दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 15 मजदूरों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
बीसीसीआई : चेतन शर्मा फिर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्‍य चयनकर्ता
भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी व अमित शाह सहित ये 40 दिग्गज
भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग को मिला नया आयाम : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के रक्षा उत्पादन संयंत्र का किया उद्घाटन
अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सपा से मांगी 5 सीटें, अन्यथा 25 उम्मीदवार उतारने की दी चेतावनी
TAGGED:akhilesh yadavspup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?