1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. यूपी विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत सपा की होगी : अखिलेश यादव
यूपी विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत सपा की होगी : अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत सपा की होगी : अखिलेश यादव

0
Social Share

लखनऊ, 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है और उन्हे भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत उन्हीं की होगी।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि अब चंद महीने बाद ही प्रदेश की जनता को अपना भाग्य निर्णय का अधिकार मिलेगा। लोकतंत्र पर आए संकट को देखते हुए वोट से अहिंसक परिवर्तन की नयी मंजिल तय करनी है। एकत्र समूह ने एक स्वर में कहा कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी को ही बहुमत दिलाएगी। वे अखिलेश पर ही भरोसा करते हैं।

सपा मुखिया ने कहा, ‘विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता है। यह भी सुनिश्चित है कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है और असत्य पराजित होता है। हमें इसलिए अपने आचरण में सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संकीर्ण मानसिकता के चलते आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है। अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code