hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: NDA का लूटतंत्र में विश्वास… अखिलेश यादव बोले – भाजपा राज में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > NDA का लूटतंत्र में विश्वास… अखिलेश यादव बोले – भाजपा राज में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी
राजनीतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

NDA का लूटतंत्र में विश्वास… अखिलेश यादव बोले – भाजपा राज में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी

Revoi Editor
Last updated: November 9, 2025 3:10 pm
Revoi Editor
Published: November 9, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 9 नवंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को हटाना जरूरी है।

अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ‘सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों द्वारा फैलाए गए धांधलियों के कूड़े को हटाना भी उतना ही जरूरी है, जितना सड़कों की सफाई। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी लोकतंत्र में नहीं, बल्कि लूटतंत्र में विश्वास करते हैं।

आज़ादी के पहले से लेकर आज तक भाजपा और उसके संगी-साथी सदैव ‘पिछले दरवाज़े वाली राजनीति’ और ‘ख़ुफ़ियाखोरी’ का सहारा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता इनकी मुख़बरी और सेंधमारी की राजनीति को समझ चुकी है। समाज अब घपले-घोटालों को बर्दाश्त करने की सीमा पार कर चुका है। पार्टी ने कहा कि भाजपा को अब जनता की ‘अगले दरवाज़े की जन-दस्तक’ सुननी ही होगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है, जबकि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। पार्टी ने कहा कि मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में शामिल अधिकारियों के कारण आयोग की शुचिता और प्रतिष्ठा पर आँच आई है, जिसे दूर करना समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भ्रष्ट अधिकारियों और राजनीतिक मिलीभगत का भंडाफोड़ जारी रहेगा। ऐसे लोग दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रहे हैं, लेकिन अब जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी अब नये भविष्य का निर्माण करेगी और एक ऐसी व्यवस्था खड़ी करेगी, जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की बुनियाद पर सच्चा लोकतंत्र स्थापित हो सके।

You Might Also Like

श्रीनगर : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डल झील में वॉटर जॉरबिंग शुरू की गई,एक अन्य यात्री ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि
टी20 विश्व कप : टीम इंडिया का एक और दयनीय समर्पण, न्यूजीलैंड से भी पस्त
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम – 202 सीटों के साथ NDA को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटा
एस जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री से की मुलाकात, एआई और इनोवेशन पर की चर्चा
इंग्लैंड दौरा : अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई में भारत ‘ए’ टीम घोषित, करुण नायर की 8 वर्ष बाद वापसी
TAGGED:akhilesh yadavBharatiya Janata PartyBJP ruleELECTION COMMISSION
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?