अखिलेश यादव बोले – ममता बनर्जी के काशी आने से भाजपा तिलमिला गई, 7 मार्च को इनका सफाया होने वाला है

वाराणसी, 3 मार्च। यूपी चुनाव में सातवें व अंतिम चरण के प्रचार अभियान में गुरुवार को वाराणसी आए  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी के काशी आनेभर से भाजपा तिलमिला गई। अब सात मार्च को भाजपा का सफाया होने वाला है।

पूर्वांचल की जनता भाजपा को साफ करने का मन बना चुकी है

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने रिंग रोड के पास ऐढ़े में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान का उत्साह बता रहा है कि पूर्वांचल की जनता भाजपा को साफ करने का मन बना चुकी है। इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। छठे चरण में जनता भाजपा के प्रत्याशियों को छांट रही है। सातवें चरण में जनता भाजपा को नकार देगी।

जनता भाजपा के झूठ का रस निकाल देगी

अखिलेश ने कहा, ‘भाजपा झूठ बोलती है। भाजपा के नेता कहते हैं कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। मैं इस जनसभा में आए किसानों से पूछता हूं कि क्या आपकी आय दोगुनी हुई। आज भाजपा ने रेल, हवाई जहाज, पानी का जहाज सब कुछ बेच दिया है। मतलब यह कि न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी। यह जो ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है, हमें विश्वास है कि जनता भाजपा के झूठ का रस निकाल देगी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular