1. Home
  2. राज्य
  3. लखनऊ पेशाब कांड पर बोले अखिलेश- भाजपा राज में सामंतवादी ताकतों के हौसले बढ़े, दलितों पर बढ़ रहा अत्याचार
लखनऊ पेशाब कांड पर बोले अखिलेश- भाजपा राज में सामंतवादी ताकतों के हौसले बढ़े, दलितों पर बढ़ रहा अत्याचार

लखनऊ पेशाब कांड पर बोले अखिलेश- भाजपा राज में सामंतवादी ताकतों के हौसले बढ़े, दलितों पर बढ़ रहा अत्याचार

0
Social Share

लखनऊ, 24 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में सामंतवादी ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।अखिलेश यादव ने यहां एक बयान में कहा कि रायबरेली में एक दलित नौजवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी जबकि लखनऊ के काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग पर पेशाब करने का आरोप लगाकर उसे जबरन चटवाने जैसी अपमानजनक घटना हुई।

भाजपा सरकार में दलितों पर अन्याय बढ़ा

उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ बानगी हैं, उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है तथा पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। सत्ता समर्थक पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों) को तरह-तरह से अपमानित कर रहे हैं।

सत्ता के दबाव में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

भाजपा सरकार पीडीए की नौकरी, आरक्षण और हक छीन रही है।” यादव ने सत्ता के दबाव में पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करने का दावा करते हुए कहा कि इस सरकार का अहंकार चरम पर है, वह सत्ता का दुरुपयोग कर रही है तथा पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

भाजपा सरकार जायेगी… न्याय मिलेगा

सपा प्रमुख ने कहा कि पीडीए समाज भाजपा और उसकी सरकार के अन्याय, अत्याचार को देख रहा है एवं जनता एकजुट होकर 2027 में भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जायेगी तभी दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को न्याय मिलेगा, तभी भेदभाव खत्म होगा और नौकरी, आरक्षण मिलेगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code