hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव ने 10 प्वाइंट्स में समझाई भाजपा-चीनी चाल की क्रोनोलॉजी, जानिए क्या कुछ कहा…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > अखिलेश यादव ने 10 प्वाइंट्स में समझाई भाजपा-चीनी चाल की क्रोनोलॉजी, जानिए क्या कुछ कहा…
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव ने 10 प्वाइंट्स में समझाई भाजपा-चीनी चाल की क्रोनोलॉजी, जानिए क्या कुछ कहा…

Revoi Editor
Last updated: August 31, 2025 12:36 pm
Revoi Editor
Published: August 31, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरान को लेकर भारतीय जनता पार्टी को उसका पांच साल पुराना बयान याद दिलाया है। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी का जिक्र करते हुए उसे प्वॉइंट्स में समझाया। बता दें कि पीएम मोदी 7 साल वर्षों बाद चीन पहुंचे हैं जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Contents
अखिलेश यादव ने लिखा-भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी समझे…हमारी कितनी भूमि का पलायन हो गया है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“ये है तथाकथित आत्मनिर्भर, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच! चीन से आने वाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता बढ़ती जा रही है, उसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों के लगातार घटते जा रहे काम-कारोबार पर पड़ा है। इससे बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है।”

अखिलेश यादव ने लिखा-भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी समझे…
  1. पहले चीन अपना माल भारत के बाज़ारों में भर देगा।
  2. इससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी, उनकी हर गलत हरकत को नजरअंदाज करने के लिए भाजपाई मजबूर हो जाएंगे।
  3. उसके बाद चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा।
  4. उसके बाद मनमाने दाम पर हर चीज़ सप्लाई करेगा।
  5. उसके बाद महंगाई-बेरोज़गारी बढ़ाएगा।
  6. उसके बाद जब महंगाई-बेरोज़गारी ज़्यादा होगी तो सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी कई गुना बढ़ जाएगा।
  7. उसके बाद दूसरों के सहारे पर चल रही, बिना बहुमत की भाजपा की सरकार और भी कमज़ोर होकर लड़खड़ा जाएगी।
  8. उसके बाद ख़ुद ही लड़खड़ाती भाजपा की सरकार चीन के अतिक्रमण को चुनौती नहीं दे पायेगी।
  9. उसके बाद हमारी भूमि पर चीन अपना क़ब्ज़ा और बढ़ाएगा।
  10. उसके बाद भाजपा दोहराएगी कि “न कोई…, न कोई…”।
हमारी कितनी भूमि का पलायन हो गया है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा-“अगर ये बात ‘ड्रोनवालों’ को समझ नहीं आ रही है तो उप्र में विराजमान ‘बुलडोजर’ वाले प्रवासी जी ही ये सच्चाई समझकर जवाब दे दें कि चीन द्वारा हमारी कितनी जमीन हड़प ली गयी है, क्योंकि उनका मूल निवास स्थान भी तो चीनी कब्जे का शिकार हुआ है। भाजपाई बस देश का क्षेत्रफल बता दें मतलब ये बता दें कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, अब भी उतनी ही है या अब चीनी कब्जे के बाद घट गयी है। दिल्लीवाले न सही तो लखनऊ वाले ‘पलायन स्पेशलिस्ट’ ही बता दें कि हमारी कितनी भूमि का पलायन हो गया है, वैसे जनता ये बख़ूबी समझती है कि भूमि का पलायन थोड़े ना होता है, जो वो चलकर कहीं चली गयी होगी।

You Might Also Like

यूपी के बांदा में पति से तंग परेशान महिला का आत्मघाती कदम, तीन बच्चों संग नहर में कूदी मां समेत चारों की मौत
कानपुर हिंसा : अखिलेश और ब्रजेश पाठक में चले सियासी तीर, केशव मौर्य ने भी की निंदा
शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, मेटल और डिफेंस में खरीदारी
विधानसभा चुनाव : पंजाब में 64 प्रतिशत से अधिक और यूपी के तीसरे चरण में 60 प्रतिशत मतदान
Savitribai Phule Jayanti: पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने किया नमन
TAGGED:akhilesh yadavBJPBJP-Chinese moveChina visitChronologypm modiUP NEWS
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?