hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव का तेलंगाना से मोदी सरकार पर हमला – भाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अखिलेश यादव का तेलंगाना से मोदी सरकार पर हमला – भाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव का तेलंगाना से मोदी सरकार पर हमला – भाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी

Vinayak Barot
Last updated: January 18, 2023 9:39 pm
Vinayak Barot
Published: January 18, 2023
Share
SHARE

खम्मम (तेलंगाना), 18 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने तेलंगाना में के.चंद्रशेखर की अगुआई वाली सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की बुधवार को यहां आहूत रैली में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। केसीआर की इस रैली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित विपक्ष के अन्य कई नेता शामिल हुए।

कल BJP की मीटिंग खत्म हुई, उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी हैं,हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं,अब स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन हैं।जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है।

-श्री अखिलेश यादव, खम्मम,तेलंगाना pic.twitter.com/kutMQnV9Kc

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 18, 2023

केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने दिन गिनने शुरू कर दिए हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने दिन गिनने शुरू कर दिए हैं और यह उससे आगे एक दिन भी सत्ता में नहीं टिकेगी। अखिलेश ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी के संबोधन पर भी तंज कसा। इसमें मोदी ने कहा था कि 2024 के चुनाव में सिर्फ 400 दिन बाकी हैं। अखिलेश ने कहा कि केंद्र में भाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी और 400वें दिन नई सरकार बनेगी।

यह सभी प्रगतिशील नेताओं के एक साथ आने का समय

सपा प्रमुख ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा देश को पीछे धकेल रही है और यह समय सभी प्रगतिशील नेताओं के एक साथ आने और देश के विकास के लिए काम करने का है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने खम्मम की इस ऐतिहासिक धरती पर इतनी भारी भीड़ इकट्ठा की है और पूरे देश को एक संदेश दिया है।

अगर तेलंगाना से सफाया हो रहा है भाजपा का तो उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं रहेगा, आप तेलंगाना से इनको हटाइए यूपी से हम लोग मिलकर उनको हटाने का काम करेंगे।

-श्री अखिलेश यादव जी, खम्मम, तेलंगाना pic.twitter.com/lsRoB7ilHe

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 18, 2023

तेलंगाना की तरह यूपी भी भाजपा को खारिज करने में पीछे नहीं रहेगा

उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा भी अंततः सत्तारूढ़ भाजपा को खारिज किए जाने का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘आज हम इतनी बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। इस सभा के सामने, मैं कह सकता हूं कि अगर तेलंगाना में भाजपा को खारिज किया जा रहा है तो उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं रहेगा।’

లెఫ్ట్‌ టు రైట్‌.. నార్త్‌ టు సౌత్‌..!
సీఎం కేసీఆర్‌ అందరివాడు..#BRSforIndia#AbkiBaarKisanSarkar pic.twitter.com/qFo1wpdeHb

— Telangana With KCR (@TSwithKCR) January 18, 2023

‘भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी, वह भ्रम और नफरत फैलाती है‘

अखिलेश ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी है। वह भ्रम और नफरत फैलाती है। लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं और सरकारों को जो मदद और सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। हम सब मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। आज के कार्यक्रम से देश को नया संदेश मिलेगा। तेलंगाना से भाजपा का सफाया होने वाला है। उत्तर प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा।’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तेलंगाना के ऐतिहासिक खम्माम शहर में मुख्यमंत्री श्री के.सी.आर. द्वारा आयोजित भारत राष्ट्र समिति की विशाल जन रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी हैhttps://t.co/9zEO26tCZt pic.twitter.com/7OxUcwunv0

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 18, 2023

विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है भाजपा सरकार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर सरकार ने बहुत काम किया है, लेकिन उसका प्रचार ज्यादा नहीं हुआ है। इस सरकार ने किसानों के खेत तक और घरों तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की, जिसकी नकल केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा ने देश को विकास में पीछे किया है। भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है कि कैसे उन्हें दबाया जाए और विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल किया जाए। ऐसा भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ही होता है। तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। न्याय फिर कहां से मिलेगा?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बुनियादी मुद्दों – बेरोजगारी, महंगाई से मुंह चुराती है। किसानों की आमदनी सन् 2022 तक दुगनी करने का वादा था, वह वादा पूरा होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर धोखा हो रहा है। नौजवानों का भविष्य चौपट है। महंगाई पर भाजपा क्यों मौन है? उन्होंने कहा कि जिन्हें पीएम बनना होता है, वे उत्तर प्रदेश जरूर आते है। वर्तमान पीएम गुजरात से आए। यहां लोगों को धोखा मिला। गंगा आस्था, संस्कृति की नदी है उसमें विलास का क्रूज चलाया जा रहा है। गंगा नदी को वे साफ नहीं कर पाए।

श्री यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर, तेलंगाना में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी। pic.twitter.com/qMoq4iwmAA

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 18, 2023

अखिलेश ने यदाद्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा की

इसके पूर्व अखिलेश यादव ने खम्माम शहर में सुप्रसिद्ध श्री यदाद्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने वहां नेत्र चिकित्सा के मरीजों को चश्मा भी वितरित किया। इससे पहले अखिलेश यादव का तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री केसीआर ने अपने आवास पर अखिलेश यादव को अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

You Might Also Like

बिहार ट्रेन हादसे के चलते 10 ट्रेनें रद्द, 21 ट्रेनों के रूट में किया गया परिवर्तित
बिहार विधानसभा चुनाव : तैयारियों का जायजा लेने पहुंची चुनाव आयोग की टीम, वरिष्ठ प्रशासनिक के साथ की बैठक
हिमंत बिस्वा सरमा की ‘अखंड भारत’ वाले बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची? जानें क्या कहा
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड : मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड से गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज
पीएम मोदी की बैठक में शामिल होंगे गुपकार गठबंधन के दल, महबूबा बोलीं – जो छीना गया, उसी पर होगी बात
TAGGED:akhilesh yadavBharat Rashtra SamithiBJP will be out of powerBRSKhammammodi governmentSP ChiefTelangana
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?