hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 100 करोड़ के क्लब में पहुंची अजीत की ‘वलीमई’, क्या तोड़ पाएगी पुष्पा का रिकॉर्ड?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > 100 करोड़ के क्लब में पहुंची अजीत की ‘वलीमई’, क्या तोड़ पाएगी पुष्पा का रिकॉर्ड?
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

100 करोड़ के क्लब में पहुंची अजीत की ‘वलीमई’, क्या तोड़ पाएगी पुष्पा का रिकॉर्ड?

Vinayak Barot
Last updated: February 28, 2022 12:30 pm
Vinayak Barot
Published: February 28, 2022
Share
SHARE

मुंबई। बॉक्स ऑफिस का गणित बीते कुछ समय से गड़बड़ा गया है। देश में साउथ की फिल्‍मों का दबदबा बढ़ा है। पहले ‘बाहुबली’ फिर ‘केजीएफ 2’ ने हिन्दी बेल्ट में भी अपनी धाक जमा कर साबित कर दिया कि आने वाला समय बॉलीवुड के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। रही सही कसर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने पूरी कर दी, जिसमे अकेले हिन्दी दर्शको से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसी कड़ी में अब थाला अजीत की फिल्‍म ‘वलीमई’ की कमाई ने भी टिकट ख‍िड़की की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। फिल्‍म ने तीन दिनों में वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ रुपए की बम्पर कमाई की है।

  • पुष्पा को देगी टक्कर?

अजीत स्टारर ‘वलीमाई’ में हुमा कुरैशी, कार्तिकेय और सुमित्रा भी हैं। गुरुवार 24 फरवरी यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गईं है। आशा की जा रही है कि ये फिल्म ‘पुष्‍पा’ की तरह कमाई का रिकॉर्ड बनाएगी। हालांकि बेहतर होने के बावजूद ‘वलीमाई’ को पुष्पा के समकक्ष रखना दूर की कौड़ी है।

  • 3 दिन में कमाए 100 करोड़

एक्शन फिल्‍म ‘वलीमई’ में अजीत कुमार एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन एच विनोथ ने किया है। फिल्मी पंडितों का मानना है कि सिनेमा में 50 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के बावजूद ‘वलीमाई’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन वर्ल्ड वाइल्ड पर 50 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। हालांकि वीकेंड के अंत तक कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई।

  • तोड़ नहीं पाई पुष्पा का तिलिस्म

‘वलीमई’ में लीड रोल प्ले कर रहीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने फिल्म की कमाई को लेकर एक पोस्‍ट शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने फिल्‍म के वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ रुपए की कमाई की पुष्‍ट‍ि की है। पर जब हम इसकी तुलना पुष्पा से करते हैं तो ‘वलीमई’ कहीं नहीं दिखती। पुष्पा का तिलिस्म कुछ ऐसा था कि उसने 5 दिन में 170 करोड़ की कमाई कर ली थी। ‘वलीमई’ के लिए अभी दिल्ली दूर है।

  • हिन्दी बेल्ट में कमाए 35 करोड़

हिन्दी बेल्ट में उम्मीद के बावजूद ‘वलीमई’ कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई। इसके उल्ट अल्लू अर्जुन की पुष्पा आते ही छा गई थी। गुरुवार को अपने ओपनिंग डे पर ‘वलीमई’ ने हिन्दी में लगभग 20 लाख का कारोबार किया। वहीं शुक्रवार इसके पास पूरा दिन था और बावजूद इसके हिंदी में इसकी कमाई सिर्फ 35 लाख रुपए ही थी।

You Might Also Like

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने कहा – उनका निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था
एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला, भारत में थे करीब 250 कर्मचारी
बिजली संकट से निपटने के लिए हरियाणा ने दिया सहयोग का आश्वासन
ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट की रोक के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 321 अंक उछला
खैबर पख्तूनख्वा में विपक्ष का मुख्यमंत्री महमूद खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
TAGGED:'Pushpa'Ajit KUMARFILEM Valimairecord
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

August 11, 2026

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?