अजित पवार के विमान हादसे पर भतीजे रोहित पवार ने खड़े किए कई सवाल, दिल्ली में दिखाया प्रेजेंटेशन
नई दिल्ली, 11 फरवरी। महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार के विमान हादसे को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के बीच उनके भतीजे रोहित पवार ने फिर बड़ा बयान दिया है। रोहित ने बुधवार को यहां दिल्ली प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मेरे चाचा अजित दादा की प्लेन क्रैश में जान चली गई, बहुत सी बातें कही जा रही हैं। हमारे मन में कुछ शक हैं और हमने एक प्रेजेंटेशन तैयार किया है।’
‘हमारे मन में कुछ शक है…’
इससे पहले, रोहित पवार ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले विमान की मालिक कम्पनी VSR पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा कि क्या विमान का रूटीन मेंटेनेंस हुआ था? टेक लॉग कहां है? एयरवर्दी रिपोर्ट क्यों सार्वजनिक नहीं की गई? क्या क्रैश से पहले ट्रांसपोंडर जान बूझकर बंद किया गया?
रोहित ने यह भी आरोप लगाया है कि 2023 में VSR के एक अन्य विमान हादसे की फाइनल रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई। उनका दावा है कि DGCA पर दबाव हो सकता है और जांच पूरी पारदर्शिता से नहीं हो रही
लाईव्ह | 📍दिल्ली |⏭️ पत्रकार परिषद 11-02-2026
https://t.co/4DZDcxNzYG— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 11, 2026
ARROW कम्पनी और फ्लाइट बुकिंग पर शक
दिवंगत एनसीपी नेता के भतीजे ने कहा कि पहले अजित पवार सड़क मार्ग से बारामती जाने वाले थे और उनके काफिले की तैयारी हो चुकी थी। फिर आखिरी समय में विमान से जाने का फैसला क्यों हुआ? फ्लाइट बुकिंग देर रात क्यों की गई? उन्होंने ARROW कम्पनी की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि बुकिंग और हैंडलिंग की पूरी जांच होनी चाहिए। किसके दबाव में प्लान बदला गया?
लाईव्ह |📍मुंबई | पत्रकारांशी संवाद |🗓️10-02-2026 https://t.co/9XAKinUZZx
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 10, 2026
पायलट पर सीधे सवाल उठाए
रोहित पवार ने पायलट कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कपूर को पहले शराब सेवन के मामले में सस्पेंड किया गया था। उन्होंने पूछा कि लैंडिंग के समय पायलट चुप क्यों थे? रनवे 29 की अनुमति मिलने के बाद रनवे 11 क्यों मांगा गया जबकि वह ज्यादा चुनौतीपूर्ण था? उन्होंने यह भी कहा कि को-पायलट शांभवी पाठक का लियरजेट पर अनुभव ज्यादा था। ऐसे में अंतिम निर्णय किस आधार पर लिए गए?
