Homeहिन्दीराजनीतिअजय माकन तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त, पवन बंसल का...

अजय माकन तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त, पवन बंसल का स्थान लेंगे

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का कोषाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह पद पहले पार्टी नेता पवन बंसल के पास था।

अहमद पटेल के निधन के बाद अंतरिम कोषाध्याक्ष नियुक्त किए गए थे बंसल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘पार्टी अध्यक्ष ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।’ बयान में यह भी कहा गया, ‘पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है।’ गौरतलब है कि अहमद पटेल के निधन के बाद बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

राहुल गांधी के विश्वासपात्र माने जाते हैं माकन

अजय माकन को राहुल गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है और कुछ महीने पहले राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद वह बिना किसी पद के थे। वह पूर्व में एआईसीसी के महासचिव के रूप में कार्यरत थे और मौजूदा समय कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य हैं।

मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में भी रह चुके हैं

कांग्रेस सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके माकन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में भी मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं वह दो बार संसद सदस्य और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। इसके अतिरिक्त वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments