hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डेविस कप : एआईटीए की अपील आईटीएफ पंचाट में खारिज, भारतीय टीम को जाना होगा पाकिस्तान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > डेविस कप : एआईटीए की अपील आईटीएफ पंचाट में खारिज, भारतीय टीम को जाना होगा पाकिस्तान
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

डेविस कप : एआईटीए की अपील आईटीएफ पंचाट में खारिज, भारतीय टीम को जाना होगा पाकिस्तान

Vinayak Barot
Last updated: December 23, 2023 8:47 pm
Vinayak Barot
Published: December 23, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) पंचाट (ट्रिब्यूनल) ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की उस दलील को खारिज कर दिया है कि उसकी डेविस कप टीम को इस्लामाबाद में विश्व ग्रुप एक प्ले-ऑफ मुकाबले के दौरान सुरक्षा चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंतिम बार 1964 में किसी भारतीय टीम ने किया था पाकिस्तान का दौरा

आईटीएफ पंचाट के इस फैसले से 60 वर्षों में किसी भारतीय टेनिस टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करना पड़ेगा। भारतीय टीम यदि पाकिस्तान की यात्रा करने में विफल रहती है तो मेजबान देश को इस टाई का विजेता घोषित कर दिया जायेगा। इससे भारतीय टीम विश्व ग्रुप दो में खिसक जाएगी। भारत की डेविस कप टीम ने पिछली बार 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जब उसने मेजबानों को 4-0 से हराया था।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने आईटीएफ से उनकी अपील खारिज होने की पुष्टि की। धूपर ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि एआईटीए की अपील को आईटीएफ पंचाट ने खारिज कर दिया है। हम सोमवार को खेल मंत्रालय से संपर्क करेंगे और टीम को पाकिस्तान भेजने के मामले में मार्गदर्शन मांगेंगे।’

डीसीसी ने भी एआईटीए की दलील खारिज कर दी थी

एआईटीए ने हाल ही में तीन-चार फरवरी (2024) को विश्व ग्रुप एक प्ले-ऑफ मुकाबले के लिए पांच सदस्यीय टीम की घोषणा की थी और कहा था कि यदि आईटीएफ उसकी अपील को खारिज कर देता है, तो वह डेविस कप टीम को पाकिस्तान भेजेगा। तटस्थ स्थल के लिए एआईटीए के अनुरोध को 15 सदस्यीय डेविस कप समिति (डीसीसी) ने भी खारिज कर दिया था, जिसके बाद में राष्ट्रीय संघ ने आईटीएफ पंचाट का दरवाजा खटखटाया था।

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पंचाट ने कहा, ‘पाकिस्तान में मुकाबला आयोजित करने के डीसीसी के फैसले के ठोस आधार हैं और डेविस कप मुकाबले के लिए डीसीसी द्वारा चुने गए स्थान (देश) का दौरा करना सभी देशों के लिए जरूरी है।’

एआईटीए का तर्क था कि भारत के साथ अन्य देशों की तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण हैं। एआईटीए ने यह भी दलील दी थी कि आठ फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव होंगे, ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

डीसीसी ने भी एआईटीए की दलील को खारिज करते हुए कहा था, ‘पाकिस्तान ने हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण डेविस कप मुकाबलों की सफल मेजबानी की है, इसलिए इस बात का कोई ठोस आधार नहीं है कि भारत के खिलाफ मुकाबलों की मेजबानी पाकिस्तान उचित तरीके से नहीं कर सकता। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना मेजबान राष्ट्र की जिम्मेदारी है। भारतीय टीम को निश्चिंत रहना चाहिए। उनकी यात्रा और भागीदारी के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय होंगे।’

आईटीएफ ने 2019 में भारत का आग्रह मान लिया था

भारत को इससे पहले 2019 में भी पाकिस्तान में खेलना था, लेकिन तब आईटीएफ ने एआईटीए के अनुरोध पर मुकाबले को कजाखस्तान स्थानांतरित कर दिया था। भारत ने इसे 4-0 से जीता था। तब पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों ने एआईटीए के उनके देश की यात्रा नहीं करने के फैसले के विरोध में मुकाबले से नाम वापस ले लिया था। पाकिस्तान ने नए खिलाड़ियों को मैदान में उतारा, जो भारत की मजबूत टीम को टक्कर नहीं दे पाए थे।

भारतीय टीम से नाम वापस ले चुके हैं शीर्ष खिलाड़ी सुमित नागल व शशिकुमार मुकुंद

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टाई के लिए भारत के शीर्ष खिलाड़ी सुमित नागल और शशिकुमार मुकुंद ने नाम वापस ले लिया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 2024 सत्र के बाकी हिस्सों के लिए विश्व ग्रुप एक में जगह बरकरार रखने में सफल रहेगी। भारतीय टीम में रामकुमार रामनाथन, एन श्रीराम बालाजी, युकी भांबरी, निकी पूनाचा और साकेत मायनेनी को जगह दी गई है। दिग्विजय प्रताप सिंह टीम के रिजर्व खिलाड़ी है। उन्होंने सितम्बर में लखनऊ में मोरक्को के खिलाफ पदार्पण किया था।

You Might Also Like

आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
बिहार : लालू यादव को CBI कोर्ट से राहत, पासपोर्ट मिलेगा वापस, इलाज के लिए जाना चाहते हैं सिंगापुर
यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ आज गुजरात में चार जनसभाओं को करेंगे संबोध‍ित, बोले- अत्यंत उत्सुक हूं
कैरेबियाई देश हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं जनता को धन्यवाद देता हूं
‘ऑपरेशन अजय’ : इजराइल से 274 भारतीयों को लेकर चौथी उड़ान भारत पहुंची
TAGGED:AITA's appeal rejectedDavis CupITF arbitrationwill have to go to Pakistan
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मेघालय : यूडीपी और पीडीएफ ने सरकार बनाने के लिए सत्तारूढ़ एनपीपी को दिया समर्थन

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 6, 2023
सुहास शेट्टी हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: कर्नाटक के गृह मंत्री ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
सत्रावसान : लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, गतिरोध पर स्पीकर ओम बिरला ने जताया दुख
पीएम मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
ચિદમ્બરમના પૂત્ર કાર્તિનું નિવેદનઃ ‘પિતાની ઘરપકડ માત્ર 370 પરથી ધ્યાન હટાવવા માટે કરાઈ’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?