1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. कृषि वैज्ञानिक ऑर्गेनिक उत्पाद को बढ़ाने के लिए किसानों को बताएं तरीके : राज्यपाल
कृषि वैज्ञानिक ऑर्गेनिक उत्पाद को बढ़ाने के लिए किसानों को बताएं तरीके : राज्यपाल

कृषि वैज्ञानिक ऑर्गेनिक उत्पाद को बढ़ाने के लिए किसानों को बताएं तरीके : राज्यपाल

0
Social Share

लखनऊ, 3 नवम्बर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक आर्गेनिक उत्पाद को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित करें। राज्यपाल मंगलवार को आजमगढ़ में कृषि महाविद्यालय केंद्र कोटवा में कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक उत्पाद में वृद्धि के लिए किसानों के लिए प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया जाए। कृषि वैज्ञानिक किसानों को फसलों के नष्ट होने से बचाव के तरीके व बीमारियों से होने वाले नुकसान को रोकने की जानकारी दें। साथ ही, एक साल में कई बार फसल पैदा करने की जानकारी व प्रशिक्षण भी दें।

राज्यपाल ने कहा कि दिनों-दिन कृषि के लिए जमीन कम होती जा रही है, इसलिए किसानों को सहफसली कृषि को बढ़ावा देना चाहिए। इससे किसानों की आय भी कई गुनी बढ़ेगी। कृषि वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय से बाहर निकल कर किसानों के साथ जाकर काम करें, इससे अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code