Homeहिन्दीराजनीतियूपी में सीटों पर सपा-कांग्रेस के बीच सहमति, रविवार को न्याय यात्रा...

यूपी में सीटों पर सपा-कांग्रेस के बीच सहमति, रविवार को न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

लखनऊ, 24 फरवरी। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों की शेयरिंग पर सहमति बन गई है। सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए राजी कर लिया हैं जबकि शेष सीटों पर I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में होंगे।

अखिलेश बोले – यह PDA यात्रा होगी

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया था कि सीटों के बंटवारे के बाद ही वह कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगे, लिहाजा रविवार को वह इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ नजर आएंगे। उन्होंने मीडिया के पूछे गए सवाल पर कहा कि यह यात्रा पीडीए यात्रा होगी।

ऐसे तय हुआ है सीटों का फार्मूला

इंडीअलायंस में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। समझौते के तहत कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अपने कोटे से कुछ छोटे दलों को भी सीटें दे सकती है।

कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते का ऐलान किया। यूपी में 7 साल बाद कांग्रेस और सपा दोबारा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 2017 में दोनों दल विधानसभा चुनाव में साथ आए थे।

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जो सीटें दी हैं, उनमें अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सिकरी, सहारनपुर और मथुरा सीटें शामिल हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments