1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने का बाद राजभर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली वाई श्रेणी की सिक्योरिटी
द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने का बाद राजभर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली वाई श्रेणी की सिक्योरिटी

द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने का बाद राजभर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली वाई श्रेणी की सिक्योरिटी

0
Social Share

लखनऊ, 22 जून। उत्तर प्रदेश में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यूपी सरकार ने सुभासपा प्रमुख को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। ये सुरक्षा ऐसे समय पर दी गई है, जब ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।

बीते कुछ दिनों से ओम प्रकाश राजभर लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि अब एक बार फिर से वो चर्चा में हैं लेकिन इसकी वजह दूसरी है। दरअसल, गुरूवार को सुभासपा प्रमुख को यूपी सरकार द्वारा वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है। ऐसे में सरकार के इस फैसले को लोग आने वाले समय में राजनीतिक रूप से देख रहे हैं।

  • ये भी हैं अटकलें

माना जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी गठबंधन से लगभग बिगाड़ सा हो गया है। ऐसे में वो बीजेपी गठबंधन के ओर रूख कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है। वे लगातार बीजेपी गठबंधन के साथ जाने की खबरों का खंडन करते रहे हैं।

वहीं बीते दिनों मीडिया के सवाल पर उन्होंने ये जरूर कहा कि वे बसपा के साथ भी जाने का सोच सकते हैं। हालांकि अभी वे सपा गठबंधन में हैं। सुभासपा प्रमुख को सुरक्षा दिए जाने की जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे दी। उन्होंने बताया कि जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code