1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम, रिकवरी रेट 97.78 फीसदी
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम, रिकवरी रेट 97.78 फीसदी

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम, रिकवरी रेट 97.78 फीसदी

0
Social Share

नई दिल्ली, 25 सितम्बर। कोविड महामारी के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष के बीच दो दिनों बाद शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम 29,616 दर्ज की गई और 290 लोगों की मौत हुई जबकि 28,046 रोगी स्वस्थ हुए। केंद्रीय स्वास्वथ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश में अब तक 3.36 करोड़ लोगों में संक्रमण की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3.36 करोड़ से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें मार्च, 2020 के बाद उच्चतम 97.78 फीसदी की रिकवरी दर से अब तक 3.28 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1.33 फीसदी की दर से 4.46 लाख से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। एक्टिव केस में 1,280 की वृद्धि के बाद शुक्रवार तक देश में 0.90 प्रतिशत सक्रियता दर से कुल 3,01,442 इलाजरत मरीज थे।

केरल में अब भी 1.63 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

मौजूदा वक्त कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित केरल में लगातार सातवें दिन 20 हजार से कम 17,983 नए केस पाए गए और 127 जानें गईं। इसके सापेक्ष 15,054 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव केस में 2,802 की वृद्धि के बाद 24 सितम्बर तक राज्य में कुल 1,63,418 एक्टिव केस थे। हालांकि केरल सहित 13 राज्यों में दैनिक आधार पर सक्रिय मामले बढ़े, लेकिन अन्य 12 राज्यों में यह वृद्धि 100 से कम ही रही।

24 घंटे के भीतर 71 लाख लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 252वें दिन 24 सितम्बर को 71.04 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। अब तक 84.89 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई जा चुकी हैं। दूसरी तरफ आईसीएमआर के अनुसार शुक्रवार तक देश में लगभग 56.16 करोड़ लोगों के सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 29,616

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 28,046

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 290

अब तक कुल संक्रमित : 3,36,24,419

अब तक कुल स्वस्थ : 3,28,76,319

रिकवरी दर : 97.78%

अब तक कुल मौतें : 4,46,658

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 3,01,442 (दैनिक वृद्धि 1,280)  

सक्रियता दर : 0.90%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 71,04,051     

252 दिनों में कुल टीकाकरण : 84,89,29,160

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 15,92,421

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 56,15,25,130.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code