hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला : पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी हिन्दुओं की चारधाम यात्रा पर रोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला : पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी हिन्दुओं की चारधाम यात्रा पर रोक
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला : पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी हिन्दुओं की चारधाम यात्रा पर रोक

Revoi Editor
Last updated: April 27, 2025 8:53 pm
Revoi Editor
Published: April 27, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने एक और सख्त फैसला करते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तानी नागरिकों की चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले के बाद चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके 77 पाकिस्तानी हिन्दू श्रद्धालु अब यात्रा नहीं कर पाएंगे।

पंजीकरण करा चुके 77 पाकिस्तानी हिन्दू श्रद्धालु अब यात्रा नहीं कर पाएंगे

इस बीच चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 21 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। यात्रा में भाग लेने के लिए विदेशों से भी 24,729 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। खास बात यह है कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से भी 77 श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज कराया था।

100 से अधिक देशों के लोगों ने यात्रा के लिए कराया है पंजीकरण

दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार सख्त है। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने त्वरित फैसला लेते हुए पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया। सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। इस वर्ष 100 से अधिक देशों के लोगों ने यात्रा में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

अब पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी को लेकर प्रशासन ने आवश्यक कदम उठा उन्हें सुरक्षित तरीके से देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, अन्य विदेशी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

30 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी

ज्ञातव्य है कि 30 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं दो मई से शुरू होंगी, जब धाम के कपाट खुलेंगे।

You Might Also Like

योगी सरकार का फैसला : स्वदेशी गाय की खरीद पर परिवहन और बीमा सहित अन्य मदों में 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी
बॉलीवुड : करण जौहर की बर्थडे पार्टी से चुपचाप निकले आर्यन खान हुए ट्रोल, लोग बोले- ‘ऑलवेज हाई रहते हैं’
चीन की एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत
असम सरकार का फैसला – विधानसभा में नमाज के लिए 2 घंटे के अवकाश की प्रथा खत्म
मौसम अनुकूल रहने पर आज से फिर शुरू हो सकती है मां वैष्णो देवी यात्रा
TAGGED:Central GovernmentChar Dham YatraPahalgam attackPakistani Hindus has been bannedstrict decision
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली : राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को जारी किया समन, 17 फरवरी को पेश होने का आदेश

Revoi Editor
Revoi Editor
February 7, 2024
पंजाब में हत्या की साजिश नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
लखीमपुर हिंसा को लेकर भाजपा में मंथन, स्वतंत्र देव समेत कई नेता पहुंचे दिल्ली
Covid-19: Rs.35,000 cr in BudgetFY-22 for vaccination, says govt.
सीएम स्टालिन ने सनातन विवाद पर बेटे उदयनिधि का किया बचाव, बोले – ‘क्या पीएम मोदी भाजपा के झूठे दुष्प्रचार से अनजान हैं’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?