hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अयोध्या : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा शुद्ध देशी घी से तैयार महाप्रसाद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अयोध्या : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा शुद्ध देशी घी से तैयार महाप्रसाद
राष्ट्रीयहिन्दी

अयोध्या : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा शुद्ध देशी घी से तैयार महाप्रसाद

Vinayak Barot
Last updated: January 21, 2024 5:43 pm
Vinayak Barot
Published: January 21, 2024
Share
SHARE

अयोध्या, 21 जनवरी। अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर में  रामलला के विग्रर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। योगी सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य, नव्य और दिव्य बनाने के लिए अयोध्या धाम को दुल्हन की तरह सजा दिया है और राम मंदिर की सजावट तो देखते ही बनती है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे गए महाप्रसाद के 20 हजार से ज्यादा पैकेट

इस बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद तैयार कराया गया है, जो प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्हें वितरित किया जाएगा। श्रीराम जन्भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात व संत सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया गया है। संस्थान की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को महाप्रसाद के 20 हजार से ज्यादा पैकेट सौंप दिए गए हैं।

भगवा सेना भारती गरवी गुजरात व संत सेवा संस्थान ने तैयार किया है महाप्रसाद

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से उन्हें तीन दायित्व सौंपे गए हैं। इसके तहत उन्हें महाप्रसाद तैयार करने के साथ संतों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 200 लोगों की टीम द्वारा 5 हजार किलो से अधिक सामग्री से महाप्रसाद तैयार किया गया है।

महाप्रसाद को शुद्ध देशी घी, बेसन, शक्कर और पंच मेवे से तैयार किया गया है। महाप्रसाद की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें सभी सामग्रियों को खुद संस्थान की ओर से निर्मित किया गया। महाप्रसाद की किसी भी सामग्री को बाजार से रेडीमेड नहीं लिया गया है।

महाप्रसाद में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली व कलावा शामिल

महाप्रसाद के पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा होगा। महाप्रसाद के पैकेट को सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। संस्थान की ओर से महाप्रसाद के पैकेट ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं।

ट्रस्ट की ओर से रोजाना पांच हजार से अधिक संतों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। साथ ही, उन्हें उदासीन आश्रम रानोपाली में ठहराया जा रहा है। इस दौरान संतों को एक किट दी जा रही है, जिसमें कंबल, तकिया और चादर शामिल है।

मंदिर परिसर में मेहमानों को परोसा जाएगा सात्विक शाकाहारी भोजन

इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए मंदिर परिसर में देशी घी से तैयार भोजन की व्यवस्था की गई है। मेहमानों को फलाहारी, बाजरा आधारित व्यंजन के साथ सात्विक शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इन व्यंजनों को वाराणसी और दिल्ली के शेफ तैयार करेंगे। इसके अलावा मेहमानों को थेपला, बादाम बर्फी और मटर कचौरी भी परोसी जाएगी।

You Might Also Like

भारत में चांदीपुरा वायरस का प्रकोप 20 वर्षों में सबसे ज्यादा: डब्ल्यूएचओ
टी20 विश्व कप क्रिकेट : पाकिस्तान 13 वर्षों बाद फाइनल में, बाबर-रिजवान की शतकीय भागीदारी के सामने न्यूजीलैंड पस्त
जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरे मामला
कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में नहीं थम रहा बवाल, अब 50 सीनियर डॉक्टरों का सामूहिक इस्तीफा
विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी : वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में भी अब कोरोना के लक्षण
TAGGED:ayodhyaconsecration of RamlalaMahaprasad prepared from pure desi ghee
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?