मुंबई, 20 अक्टूबर। भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील जल्द होगी।
विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से वार्ता के बाद पत्रकारों से मुखातिब रुबियो ने कहा, ‘भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के साथ-साथ सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। वह अमेरिका के लिए एक अहम कमर्शियल और बिजनेस साझेदार है।’
In Mumbai, Indian External Affairs Minister @DrSJaishankar and I discussed energy security and defense cooperation while reaffirming the importance of advancing the U.S.-India strategic partnership. https://t.co/NcBneQKQZL
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) October 20, 2026
उन्होंने ट्रेड डील पर आगे कहा कि स्टेट डिपार्टमेंट ट्रेड डील पर बातचीत नहीं करता, लेकिन हम इससे जुड़े हुए हैं। मैं ये कह सकता हूं कि हम ट्रेड डील करने के काफी करीब है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कहूंगा कि बिना किसी यूनियन के इस समझौते को करने के लिए हम जितना करीब हो सकते हैं, उतने करीब हैं। कुछ छोटी चीजें रह गई हैं और उन्हें जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा। मुझे लगता है जल्द ही यह हो जाएगी।’
It was great to meet with Indian External Affairs Minister @DrSJaishankar and UAE Foreign Minister @ABZayed to discuss regional energy security and advance our shared economic priorities. https://t.co/8GNOibFzR7
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) October 20, 2026
वहीं रूस के पास ब्लैक सी में हुए हमलों के संदर्भ में रुबियो ने कहा, ‘इस पर हमने चिंता जताई है और बार-बार खुलकर कहा है कि हमें नहीं लगता कि ब्लैक सी में जहाजों पर हमले होने चाहिए। हम कई महीनों से इस बारे में शिकायत करते आ रहे हैं।’
रुबियो ने कहा, ‘अमेरिकी कम्पनियों ने हमें फोन भी किया है। अमेरिकी कम्पनियां हमें फोन करके बताती हैं कि उनके कार्गो पर हमला हुआ है और ऐसा कई बार हो चुका है। यही वह बात है जिससे परेशानी पैदा हुई है। मुझे लगता है कि असल स्थिति यह है कि मामला सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं है।’

26/11 मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित किया
अमेरिकी विदेश मंत्री ने इसी क्रम में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का संदेश देते हुए मुंबई के ताज होटल में बने 26/11 मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित किया। 2008 में हुए इस आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों ने छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान ले ली थी।
At the Taj Mahal Palace Hotel, I laid a wreath honoring the victims of the horrific November 26, 2008 terrorist attacks, including six American citizens.
We remember those lost, honor the courage of those who responded, and reaffirm the enduring U.S.-India partnership and our shared commitment to combating terrorism.
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) October 20, 2026
मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, ‘ताज महल पैलेस होटल में, मैंने 26 नवम्बर, 2008 के भयानक आतंकी हमलों के पीड़ितों को – जिनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे – श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प चक्र अर्पित किया। हम उन लोगों को याद करते हैं, जिन्हें हमने खो दिया, उन लोगों के साहस का सम्मान करते हैं, जिन्होंने उस समय साहस दिखाया, और अमेरिका-भारत की मजबूत साझेदारी तथा आतंकवाद से लड़ने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं।’
मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने रुबियो का स्वागत किया
इसके पूर्व दिन में मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई मंत्री आशीष शेलार ने मार्को रुबियो का स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी जेनेट रुबियो व भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।
Welcome to Mumbai, US Secretary of State @SecRubio, on your second visit to India!
He was received by Shri Ashish Shelar, Minister of Culture, Electronics, IT & AI, Government of Maharashtra at the airport.
The visit provides an opportunity to further advance cooperation across the various pillars of the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 20, 2026
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मार्को रुबियो, आपका मुंबई में स्वागत है। यह आपकी भारत की दूसरी यात्रा है। हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई मंत्री आशीष शेलार ने उनका स्वागत किया।’
जायसवाल ने पोस्ट में आगे लिखा, “यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच व्यापक ‘कॉम्प्रीहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है। इस दौरे के दौरान दोनों देश आपसी संबंधों को और मजबूत करने तथा कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकेंगे।”
सर्जियो गोर ने कहा कि वह इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुंबई वापस आकर अच्छा लग रहा है, और इस बार मेरे साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी हैं। एक सार्थक दौरे और भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।’


