hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व कप क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका से संघर्ष के बाद हारा अफगानिस्तान, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बीच अभियान समाप्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व कप क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका से संघर्ष के बाद हारा अफगानिस्तान, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बीच अभियान समाप्त
खेलहिन्दी

विश्व कप क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका से संघर्ष के बाद हारा अफगानिस्तान, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बीच अभियान समाप्त

Vinayak Barot
Last updated: November 11, 2023 1:46 am
Vinayak Barot
Published: November 11, 2023
Share
SHARE

अहमदाबाद, 10 नवम्बर। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार की दोपहर अफगानिस्तान जब दक्षिण अफ्रीका के सामने अपना अंतिम लीग मैच खेलने उतरा तो इस तथ्य से भली भांति अवगत हो चुका था कि जीत के बावजूद वह आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल का टिकट नहीं पा सकेगा। वजह यह थी कि अंतिम चार की रेस में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए उसे कम से कम 438 रनों से जीत की दरकार थी, जो लगभग असंभव था।

Defeat in Ahmedabad!

AfghanAtalan, led by @MohammadNabi007 (2/35) and @RashidKhan_19 (2/37) fought hard, but it wasn't meant to be as the Proteas took the game home by 5 wickets. 👍#AfghanAtalan | #CWC23 | #AFGvSA | #WarzaMaidanGata pic.twitter.com/Ov24FcW0ma

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) November 10, 2023

फिलहाल हकीकत जानते हुए भी अफगानिस्तान ने न सिर्फ पूरी गंभीरता से क्रिकेट खेली वरन दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट की जीत हासिल करने के लिए अंतिम क्षणों तक संघर्ष करना पड़ा। इस लिहाज से देखें तो अफगानी टीम तारीफ के काबिल रही, जिसने विश्व कप के इतिहास में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बीच आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर रहकर अभियान समाप्त किया। पिछले दो विश्व कप में कुल जमां एक जीत हासिल कर सके अफगानिस्तान ने नौ मैचों में कुल चार जीत हासिल की, जिनमें उसके तीन प्रतिद्वंद्वी तो मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड एवं दो पूर्व चैम्पियन – पाकिस्तान व श्रीलंका थे।

अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने खेली नाबाद 97 रनों की पारी

अफगानिस्तान की संघर्षपूर्ण क्रिकेट के अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजमतुल्लाह ओमरजई की शानदार पारी (नाबाद 97 रन, 107 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) की मदद से 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 244 रन बनाए।

वान डेर डुसेन व फेलुकवायो ने सुनिश्चित की दक्षिण अफ्रीकी जीत

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रेसी वान डेर डुसेन (नाबाद 76 रन, 95 गेंद, एक छक्का, छह चौके) के अलावा ओपनर क्विंटन डीकॉक (41 रन, 47 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) व एंडिल फेलुकवायो (नाबाद 39 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) की उपयोगी पारियों से 47.3 ओवरों में पांच विकेट पर 247 रन बना लिए।

दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुलाकात तय

वैसे तो दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका था, लेकिन यह नौ मैचों में उसकी सातवीं जीत रही और उसने 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर लीग चरण का समापन किया। अब शनिवार को ऑस्ट्रेलिया अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराने की स्थिति में ही दूसरे स्थान पर पहुंचेगा अन्यथा उसका तीसरे स्थान पर रहना तय है। यानी सेमीफाइनल में उसकी दक्षिण अफ्रीका से ही मुलाकात होनी है।

Diwali 🤝 Cricket World Cup

A celebration of two big festivals at the Gateway of India 🤩#CWC23 pic.twitter.com/8z2jpNYYJC

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 10, 2023

भारत के सामने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती होगी

उधर पहले सेमीफाइनल में भारत की मुलाकात चौथे स्थान की टीम न्यूजीलैंड से होनी है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को कोलकता में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के बाद ही होगी क्योंकि तकनीकी रूप से पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल की रेस में है।

पाकिस्तान अंतिम मैच में इंग्लैंड के खिलाफ महज औपचारिकता पूरी करेगा

यह अलग बात है कि सेमीफाइनल की रेस में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 287 रनों की जीत की दरकार होगी और यदि लक्ष्य का पीछा करना पड़ा तो उसे कम से कम 150 रन भी सिर्फ चार ओवरों के भीतर बनाने होंगे। इसलिए आसानी से समझा जा सकता है कि पाकिस्तान भी अफगानिस्तान की भांति औपचारिकता पूरी करने ही उतरेगा।

A fantastic 76* helps Rassie van der Dussen win the @aramco #POTM 👌#CWC23 | #SAvAFG pic.twitter.com/84Z1gAGcB5

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 10, 2023

अब यदि मुकाबले की बात करें तो चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने क्विंटन डीकॉक व कप्तान टेम्बा बावुमा (23 रन, तीन चौके) 64 रनों की भागीदारी के बाद दो रनों के अंतराल पर निकल गए। लेकिन तीसरे क्रम पर उतरे वान डेर डुसेन ने अन्य बल्लेबाजों के छिटपुट अंशदानों के बीच एक छोर संभाले रखा और 38वें ओवर में 182 पर पांचवां विकेट गिरने के बाद फेलुकवायो के साथ अटूट 65 रनों की साझेदारी से दल को मंजिल दिलाई। मोहम्मद नबी व राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व गेराल्ड कोट्जी (4-44), केशव महाराज (2-25) व लुंगी एंगीडी (2-69) की मारक गेंदबाजी के सामने अन्य बल्लेबाज भले ही मजबूती नहीं दिखा सके, लेकिन पांचवें क्रम पर उतरे अजमतुल्ला ओमरजई ने अंत तक एक छोर संभाले रखा और रहमत शाह (26 रन) व नूर अहमद (26) सहित अन्य बल्लेबाजों संग छिटपुट भागीदारियों से अफगानिस्तान को 244 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

शनिवार के मैच : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पुणे, पूर्वाह्न 10.30 बजे), पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (कोलकाता, अपराह्न दो बजे)।

You Might Also Like

पीएम मोदी अमेरिकी यात्रा के दूसरे चरण में वॉशिंगटन पहुंचे, राष्ट्रपति जो बाइडेन से होगी मुलाकात
केंद्र से आर-पार की लड़ाई की तैयारी : अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में महारैली करेगी ‘आप’
UP में तेजी से बढ़ रहे अवैध कारोबार, बोले अखिलेश – पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा सरकार
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार
ऑपरेशन अखल: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना ने मारा गया एक आतंकी
TAGGED:AFGHANISTANCricket World Cupsouth africaSouth Africa defeated Afghanistan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?