1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. अडानी ने फिर से हासिल किया खोया रुतबा, बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
अडानी ने फिर से हासिल किया खोया रुतबा, बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

अडानी ने फिर से हासिल किया खोया रुतबा, बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 जून। अडानी ग्रुप ने 2.65 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले ही चुका दिया है। इससे ग्रुप के अधिकांश शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इस तेजी की बदौलत ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को तेजी आई और वह एशिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ में 16 करोड़ डॉलर की तेजी आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर पहुंच गए। अब उनकी नेटवर्थ 61.8 अरब डॉलर पहुंच गई है।

चीन के झोंग शैनशैन अब उनसे एक स्थान नीचे 19वें नंबर पर खिसक गए हैं। बोतलबंद पानी का कारोबार करने वाले शैनशैन की नेटवर्थ में मंगलवार को 92.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 85.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे बड़े रईस हैं।

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार कई दिनों तक गिरावट आई थी।

इस कारण अडानी ग्रुप को निवेशकों और लेंडर्स का भरोसा जीतने के लिए कई कदम उठाने पड़ रहे हैं। इनमें कर्ज घटाना भी शामिल है। ग्रुप का दावा है कि अब उसका नेट डेट टु एबिटा रेश्यो 2.81 गुना रह गया है। इस साल अडानी की नेटवर्थ में 58.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। मंगलवार को यह 2.65 अरब डॉलर की उछाल के साथ 205 अरब डॉलर पहुंच गई। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के सीईओ मस्क की नेटवर्थ में इस साल 67.7 अरब डॉलर की तेजी आई है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code