1. Home
  2. कारोबार
  3. अदाणी समूह करेगा जयप्रकाश एसोसिएट्स का अधिग्रहण; संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने फैसले का स्वागत किया
अदाणी समूह करेगा जयप्रकाश एसोसिएट्स का अधिग्रहण; संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने फैसले का स्वागत किया

अदाणी समूह करेगा जयप्रकाश एसोसिएट्स का अधिग्रहण; संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने फैसले का स्वागत किया

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लेनदारों की समिति (CoC) ने आधिकारिक तौर पर जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के लिए अदाणी समूह को सफल समाधान आवेदक के रूप में चुना है ।

  • राष्ट्र निर्माण की विरासत का नया अध्याय

कम्पनी के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर संस्थान के साथ अपने दशकों पुराने सफर को याद किया । 1979 में अपनी स्थापना के बाद से, जयप्रकाश एसोसिएट्स ने देश को कई प्रतिष्ठित संपत्तियां दी हैं, जिनमें शामिल हैं:

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट
प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं और सीमेंट क्षमता
इंटीग्रेटेड टाउनशिप: जेपी विश टाउन, जेपी ग्रीन्स और जेपी स्पोर्ट्स सिटी

गौड़ ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए व्यक्तिगत गौरव का विषय रही है, हालांकि हालिया वित्तीय चुनौतियों और दिवालियापन की प्रक्रिया सभी हितधारकों के लिए कठिन रही है ।

  • पारदर्शी समाधान प्रक्रिया

जयप्रकाश गौड़ ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने घर खरीदारों, कर्मचारियों, ऋणदाताओं और भागीदारों के साथ मिलकर एक निष्पक्ष समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है । उन्होंने इस पारदर्शी प्रक्रिया के लिए समाधान पेशेवर और लेनदारों की समिति की सराहना की । इस दौड़ में अदाणी समूह और वेदांत समूह दोनों ने अपनी रुचि दिखाई थी, जिसमें अंततः अदाणी समूह के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।

गौतम अदाणी के नेतृत्व पर भरोसा

समिति के निर्णय का सम्मान करते हुए, गौड़ ने कंपनी की विरासत को आगे ले जाने के लिए नए नेतृत्व पर गहरा भरोसा जताया है । उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि श्री गौतम अदाणी के नेतृत्व में जयप्रकाश एसोसिएट्स की विरासत को नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे सभी हितधारकों की आकांक्षाएं पूरी होंगी” । उन्होंने इस नए सफर के लिए अदाणी समूह को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं ।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code