1. Home
  2. कारोबार
  3. अदाणी ग्रीन एनर्जी के वित्त वर्ष 2026 के नौ महीनों में पावर सेल्स 37% उछले
अदाणी ग्रीन एनर्जी के वित्त वर्ष 2026 के नौ महीनों में पावर सेल्स 37% उछले

अदाणी ग्रीन एनर्जी के वित्त वर्ष 2026 के नौ महीनों में पावर सेल्स 37% उछले

0
Social Share

अहमदाबाद, 23 जनवरी, 2026: भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ती प्योर-प्ले रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त अवधि के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। ये परिणाम कंपनी की मजबूत वृद्धि और बेहतर परिचालन प्रदर्शन दर्शाते हैं।

 

वित्तीय प्रदर्शन- वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही और नौ महीने:     

(करोड़ रुपए में)

विवरण तिमाही प्रदर्शन नौ महीने का प्रदर्शन
वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही % परिवर्तन वित्त वर्ष 25 के नौ महीने वित्त वर्ष 26 के नौ महीने % परिवर्तन
             
बिजली आपूर्ति से राजस्व 1,993 2,420 21% 6,829 8,508 25%
             
बिजली आपूर्ति से एबिट्डा2 1,848 2,269 23% 6,366 7,921 24%
बिजली आपूर्ति से एबिट्डा (%) 91.4% 90.6%   92.0% 91.5%  
             
नकद लाभ3 996 812 -18% 3,639 3,906 7%
  •  मजबूत रेवेन्यू और एबिट्डा ग्रोथ का मुख्य आधार 6 गीगावॉट की ग्रीनफील्ड क्षमता में बढ़ोतरी, उन्नत रिन्यूएबल एनर्जी तकनीकों का इस्तेमाल, पॉवर प्लांट्स का बेहतर प्रदर्शन और गुजरात के खावड़ा तथा राजस्थान जैसे संसाधन-समृद्ध इलाकों में नई क्षमताओं का सफलतापूर्वक चालू होना रहा।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा, “कैलेंडर वर्ष 2026 में अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपनी तेज़ विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 5.6 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है, जो भारत में स्थापित हुई कुल नई सोलर और विंड एनर्जी क्षमता का लगभग 14% है। यह उपलब्धि हमें देश की अग्रणी ग्रीन एनर्जी कंपनी के रूप में और भी मजबूती से स्थापित करती है, जहाँ हमारी परिचालन क्षमता अब 17.2 गीगावॉट तक पहुँच चुकी है। हमारा खावड़ा प्रोजेक्ट, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट है, तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले महीनों में हम दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में से एक को जारी करने की दिशा में अग्रसर हैं। आंध्र प्रदेश में चित्रावती नदी पर हमारा हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी तय समय पर आगे बढ़ रहा है।”

आगे उन्होंने कहा, “चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में हमने 27 अरब यूनिट से अधिक स्वच्छ बिजली का उत्पादन किया है, जो अज़रबैजान जैसे देश की एक साल की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है। एनर्जी इंटेलिजेंस की ताज़ा वार्षिक रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 ग्रीन यूटिलिटी के रूप में पहचान मिलना एक टिकाऊ भविष्य के निर्माण और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए निरंतर मूल्य सृजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

क्षमता वृद्धि और परिचालन प्रदर्शन- वित्त वर्ष 26 के नौ माह

  • प्रोजेक्ट डेवलपमेंट में उत्कृष्टता: एजीईएल ने उन्नत संसाधन योजना, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन प्रबंधन के आधार पर लगातार अपनी ग्रीनफील्ड क्षमताओं का विस्तार किया है। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, क्रियान्वयन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का कार्य हमारे पार्टनर अदाणी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड (एआईआईएल) के सहयोग से किया गया।
  • परिचालन क्षमता: सालाना आधार पर 48% की मजबूत बढ़ोतरी के साथ परिचालन क्षमता 2 गीगावॉट तक पहुँच गई, जिससे 50 गीगावॉट के लक्ष्य की दिशा में कंपनी मजबूती से आगे बढ़ रही है।

एजीईएल ने वित्त वर्ष 26 के नौ महीनों में 2,995 मेगावॉट ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ी, जो पूरे वित्त वर्ष 25 में हुई कुल क्षमता वृद्धि का 90% से अधिक है। बीते एक वर्ष में कुल ग्रीनफील्ड क्षमता वृद्धि 5,630 मेगावॉट रही, जिसमें 4,187 मेगावॉट सोलर क्षमता (गुजरात के खावड़ा में 3,137 मेगावॉट, राजस्थान में 800 मेगावॉट और आंध्र प्रदेश में 250 मेगावॉट), खावड़ा में 462 मेगावॉट पवन क्षमता और खावड़ा में ही 981 मेगावॉट सोलर-विंड हाइब्रिड क्षमता शामिल है।

  • एनर्जी सेल्स: मजबूत क्षमता वृद्धि और बेहतर परिचालन प्रदर्शन के चलते ऊर्जा बिक्री में सालाना आधार पर 37% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • परिचालन उत्कृष्टता: एजीईएल के ऑपरेशन और मेंटेनेंस (ओएंडएम) कार्यों में उन्नत डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से और सशक्त बनाया गया है। यह कार्य हमारे ओ एंड एम पार्टनर अदाणी इंफ्रा मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएमएसएल) के सहयोग से किया जा रहा है।
  • प्रतिबद्धताओं से बेहतर प्रदर्शन: एजीईएल ने पॉवर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) के तहत सालाना तय प्रतिबद्धताओं से लगातार अधिक बिजली उत्पादन किया है। वित्त वर्ष 26 के नौ महीनों में पीपीए आधारित बिजली उत्पादन सालाना प्रतिबद्धता का 79% रहा। 

  • ओ एंड एम दक्षता: उन्नत तकनीक पर आधारित ओएंडएम मॉडल के तहत एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर के माध्यम से देशभर के रिन्यूएबल प्लांट्स की रियल-टाइम निगरानी की जाती है। इससे प्लांट उपलब्धता लगातार बेहतर रही, बिजली उत्पादन बढ़ा और ओ एंड एम लागत में कमी आई, जिसके परिणामस्वरूप उद्योग-अग्रणी 5% एबिट्डा मार्जिन हासिल हुआ। 

खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े आरई प्लांट का विकास: 

  • दुनिया का सबसे बड़ा पॉवर प्लांट: एजीईएल गुजरात के खावड़ा में 30 गीगावॉट के विशाल रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट के विकास को लगातार आगे बढ़ा रही है। यह प्रोजेक्ट 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जो पेरिस शहर से लगभग पाँच गुना बड़ा है। यह प्रोजेक्ट अल्ट्रा लार्ज-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट्स के विकास के लिए वैश्विक स्तर पर एक नया मानक स्थापित करेगा।
  • तेज़ क्रियान्वयन: वर्तमान में खावड़ा में एजीईएल का परिचालन पोर्टफोलियो 7 गीगावॉट तक पहुँच चुका है, जिसमें सोलर, विंड और हाइब्रिड क्षमता शामिल है। मज़बूत मैनपावर तैनाती, स्थानीय सप्लाई चेन और रोबोटिक सोलर मॉड्यूल इंस्टॉलेशन जैसी उन्नत तकनीकों के साथ, एजीईएल 2029 तक खावड़ा में 30 गीगावॉट आरई क्षमता हासिल करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इतने बड़े स्तर के प्रोजेक्ट में यह क्रियान्वयन की गति वैश्विक स्तर पर एक मिसाल बनेगी।

  • सबसे उन्नत रिन्यूएबल तकनीकों का इस्तेमाल: इस प्लांट में बिजली उत्पादन को अधिकतम करने के लिए अत्याधुनिक बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल और ट्रैकर्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहाँ भारत की सबसे बड़ी 2 मेगावॉट की विंड टरबाइन स्थापित की गई है, जो दुनिया की सबसे शक्तिशाली ऑनशोर विंड टरबाइन्स में से एक है। पूरे प्लांट में वॉटरलेस रोबोटिक क्लीनिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सोलर मॉड्यूल की सफाई में पानी की खपत लगभग शून्य हो गई है और बिजली उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। 

ईएसजी लीडरशिप: 

  • ईएसजी के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के लिए लगातार पहचान:
  • एनर्जी इंटेलिजेंस द्वारा जारी 2025 एनुअल ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज रैंकिंग में एजीईएल को दुनिया में नंबर 1 स्थान मिला है।
  • एजीईएल ने अपनी सस्टेनेबिलिटी यात्रा में एक अहम् कदम उठाते हुए टास्कफोर्स ऑन नेचर-रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोज़र्स (टीएनएफडी) फ्रेमवर्क को अपने ऑपरेशंस का हिस्सा बनाया है, जिससे नेचर-पॉजिटिव लीडरशिप और मजबूत हुई है।
  • एनएसई सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स की ताज़ा ईएसजी रेटिंग्स में एजीईएल को लगातार दूसरे साल पावर सेक्टर में भारत का शीर्ष सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मर माना गया है। इस सेक्टर में एजीईएल ने सबसे ऊँचा सस्टेनेबिलिटी स्कोर हासिल किया है।
  • फाइनेंशियल एक्सप्रेस ग्रीन सारथी अवॉर्ड्स 2025 में एजीईएल को वॉटर स्ट्यूअर्डशिप और क्लीन एनर्जी चैंपियन श्रेणी में गोल्ड कैटेगरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code