1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिया सेन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिया सेन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिया सेन

0
Social Share

मुंबई, 17 नवम्बर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई हैं। दरअसल अभिनेत्री रिया सेन ने आज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की है। इससे पहले पूजा भट्ट भी कांग्रेस की इस यात्रा में जुड़ी थीं। राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए रिया सेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों ने आज महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू की।

भारत जोड़ो यात्रा के 71 दिन पूरे

गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुआई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 71 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर किया है। राहुल गांधी ने यह यात्रा 7 सितम्बर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी, जिसमें कांग्रेसियों के हुजूम के साथ-साथ कई नेता और अभिनेता भी शामिल हुए।

पूजा भट्ट, सुशांत सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल

एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं। इनके अलावा एक्टर सुशांत सिंह ने भी भारत जोड़ो यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर ने भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code