1. Home
  2. हिन्दी
  3. मनोरंजन
  4. अभिनेता अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट, ‘किसी झांसे में मत आना’
अभिनेता अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट, ‘किसी झांसे में मत आना’

अभिनेता अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट, ‘किसी झांसे में मत आना’

0
Social Share

मुंबई,10 फरवरी। हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने विचार और रोजमर्रा की बातें अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। आम तौर पर वह अपने दिन की शुरुआत सुबह के प्रेरणादायक विचार के साथ करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक जरूरी चेतावनी दी है। ऐसा लग रहा है कि अभिनेता हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बचे हैं। इसी को लेकर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं और सावधानी बरतें।

दरअसल अनुपम खेर के नाम से सोशल मीडिया पर किसी ने नया अकाउंट बनाया है और अकाउंट पर उनकी ऑरिजनल वीडियो पोस्ट हैं। उस अकाउंट से उनके करीबी लोगों को फॉलो करने की रिक्वेस्ट जा रही है। जब उनके दोस्तों ने अभिनेता से दूसरा अकाउंट खोलने का कारण पूछा, तब जाकर पता चला कि अकाउंट फेक है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया है कि उनका सिर्फ एक ही ऑरिजनल अकाउंट है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “कृपया ध्यान दें, मेरा केवल यही इंस्टाग्राम अकाउंट है। मेरे नाम से जुड़े किसी भी अन्य अकाउंट को फॉलो करने के अनुरोध को अनदेखा करें।

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के नाम से अकाउंट बनाकर पैसे ऐंठने के कई मामले सामने आए हैं। फर्जी अकाउंट्स से फिल्मों में निवेश कर मोटे फायदे का लालच दिया जाता है और लोग उनके झांसे में फंस भी जाते हैं। इसलिए अनुपम खेर ने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि उनके नाम पर किसी भी फर्जी अकाउंट के झांसे में न आएं। सोशल मीडिया के अलावा, अभिनेता अपने करियर की 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम में हो रही है। अनुपम शूटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में गुरुग्राम के कोहरे की वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें कुछ दिख ही नहीं रहा था। अभिनेता का कहना था कि उन्होंने पहली बार गुरुग्राम और दिल्ली में इतना घना कोहरा और सर्दी के मौसम का आनंद लिया है। बता दें कि फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, बोमन ईरानी, किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास, और तारा शर्मा भी दिखने वाली हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code