hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केजरीवाल के 15 करोड़ के ऑफर वाले दावे की जांच करेगी ACB, भाजपा की शिकायत पर LG ने दिए आदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > केजरीवाल के 15 करोड़ के ऑफर वाले दावे की जांच करेगी ACB, भाजपा की शिकायत पर LG ने दिए आदेश
राज्यदिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केजरीवाल के 15 करोड़ के ऑफर वाले दावे की जांच करेगी ACB, भाजपा की शिकायत पर LG ने दिए आदेश

Revoi Editor
Last updated: February 7, 2025 4:22 pm
Revoi Editor
Published: February 7, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले एक और राजनीतिक तूफा उठ खड़ा हुआ है। दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल के उस दावे की जांच करेगी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर उनके मौजूदा विधायकों तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर भी दिया गया है।

भाजपा ने केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिख कर शिकायत की थी और उनसे ACB को केजरीवाल और ‘आप’ सांसद संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि एलजी ने एसीबी को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया था कि भाजपा उनके मौजूदा विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दे रही है। उन्होंने कहा, ”कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?”

उन्होंने आगे कहा, ‘जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।’

भाजपा ने एलजी को लिखा शिकायती पत्र

वहीं भाजपा ने एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर शिकायत की थी अरविंद इस तरह की झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें समन भेजे जाने की मांग भी की थी। साथ ही उनके सात विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर दिए जाने वाले दावे की जांच करने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि भाजपा की शिकायत के बाद दिल्ली एलजी के प्रमुख सचिव ने मामले पर एसीबी जांच कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

वे ड्रामा करना चाहते हैं, हम काररवाई चाहते हैं – संजय सिंह

उधर मामले की एसीबी जांच को लेकर संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वे ड्रामा करना चाहते हैं। हम शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, हम काररवाई चाहते हैं। एसीबी को काररवाई करनी चाहिए। मैं शिकायत दर्ज कराने के लिए एसीबी कार्यालय जा रहा हूं।’

You Might Also Like

होलिका दहन : शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पौराणिक मान्यताएं
गृह मंत्रालय का फैसला : NIA करेगी लाल किले के पास कार विस्फोट मामले की जांच
जम्मू-कश्मीर : बडगाम में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारी
तेलंगाना के मंत्री केटीआर बोले – “राहुल गांधी ‘पप्पू’ हैं, जब वह भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं तो लोग हंसते हैं”
LPG संकट : होटलों, रेस्तरां को केरोसिन और कोयले के इस्तेमाल की मिलेगी अनुमति, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर
TAGGED:ACB will investigate Kejriwal's claimBJP's complaintclaim of 15 crore offerLG gave order
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?