hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : बिग बी, सचिन व विराट सहित लगभग 7 हजार विशिष्ट मेहमान आमंत्रित  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : बिग बी, सचिन व विराट सहित लगभग 7 हजार विशिष्ट मेहमान आमंत्रित  
राष्ट्रीयहिन्दी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : बिग बी, सचिन व विराट सहित लगभग 7 हजार विशिष्ट मेहमान आमंत्रित  

Vinayak Barot
Last updated: December 7, 2023 2:00 am
Vinayak Barot
Published: December 7, 2023
Share
SHARE

अयोध्या, 6 दिसम्बर। अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर के शुभारंभ समारोह और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले वर्ष 22 जनवरी को प्रस्तावित समारोह के लिए देश दुनिया से करीब सात हजार वीवीआईपी, विशिष्ट और विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्र‍ित किया गया है। इनमें देश के प्रमुख क्रिकेटर, फिल्मी सितारे व उद्योगपति भी शामिल हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है।

3,000 वीवीआईपी अतिथियों में मुकेश अंबानी व गौतम अडानी भी शामिल

सूत्रों ने बुधवार को जानकारी दी कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने समारोह के लिए जिन 3,000 वीवीआईपी लोगों को विशेष तौर पर आमंत्रण भेजा है, उनमें भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर, महान बल्लेबाज विराट कोहली, बिग बी के नाम से मशहूर बालीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा, अरबपति उद्योगपति‍यों – रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी सहित प्रमुख उद्योगपति एवं योग गुरु बाबा रामदेव के नाम भी शामिल हैं।

मशहूर टीवी सीरियल रामायण के प्रमुख पात्र भी उपस्थित रहेंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस समारोह में मशहूर टीवी सीरियल रामायण के उन कलाकारों को भी आमंत्र‍ित किया गया है, जिन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता की भूमिका निभाई थी। भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और माता सीता का अभिनय करने वाली कलाकार दीपिका चिखलिया भी समारोह में शिरकत करेंगी।

कारसेवकों के परिवारों को भी किया जाएगा आमंत्रि‍त

वहीं, 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में पुलिस गोलीबारी के शिकार हुए 50 कारसेवकों के परिवारों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। वीवीआईपी की लिस्ट में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु रामदेव भी शामिल हैं। ट्रस्ट ने देशभर से 4,000 संतों को भी आमंत्रित किया है।

50 देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का प्रयास 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही देश के न्यायाधीशों, वैज्ञानिकों, लेखकों और कवियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

इस क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को भी आमंत्रित किया

चंपत राय ने बताया कि संतों, पुजारियों, शंकराचार्यों, धार्मिक नेताओं, पूर्व नौकरशाहों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, वकीलों, संगीतकारों और पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

‘आमंत्र‍ित लोगों को साझा होगा लिंक‘

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि वीवीआईपी को बार कोड पास के जरिए एंट्री दी जाएगी। उन्‍होंने बताया कि आमंत्रित 7000 लोगों में से करीब 4,000 लोग देश के धार्मिक नेता होंगे। समारोह से पहले आमंत्रित लोगों को एक लिंक भी साझा किया जाएगा, जिसके बाद वे उससे रजिस्टर्ड हो जाएंगे और बार कोड क्र‍िएट हो जाएगा। यह उनके एंट्री पास के रूप में काम करेगा।

‘मंदिर में रामलला 5 वर्षीय बालक के रूप में होंगे विराजमान‘

ट्रस्ट के सचिव चंपत राय का कहना है कि राम मंदिर में रामलला पांच वर्षीय बालक के रूप में विराजमान होंगे। इसके लिए दो चट्टानों से तीन मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से एक चट्टान कर्नाटक से दूसरी राजस्थान से लाई गई है।

You Might Also Like

IPL 2026 का कार्यक्रम घोषित : रिकॉर्ड 84 मैच खेले जाएंगे, चैम्पियन RCB व SRH के बीच उद्घाटन मुकाबला
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: विजेताओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने देशवासियों को समर्पित किए पदक
लोकसभा से निष्कासित पूर्व TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला
पंजाब विधानसभा में पहलगाम आतंकी हमले के मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
लोकसभा चुनाव : महागठबंधन के बीच बिहार में सीटों का हुआ बंटवारा, आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट को 5 सीटें
TAGGED:About 7 thousand special guestsayodhyaPran Pratistha CeremonyRam Mandir
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?