hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर बोली ‘आप’ – भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हुआ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर बोली ‘आप’ – भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हुआ
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर बोली ‘आप’ – भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हुआ

Revoi Editor
Last updated: July 12, 2024 6:17 pm
Revoi Editor
Published: July 12, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जुलाई। आम आदमी पार्टी (आप) ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया।

पार्टी ने कहा कि फैसले ने केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। हालांकि, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जमानत मिलने के बावजूद अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बाद में उन्हें कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

ED Case में सुप्रीम कोर्ट ने दी CM @ArvindKejriwal को जमानत | Important Press Conference | LIVE https://t.co/s6h1yCuwGl

— AAP (@AamAadmiParty) July 12, 2024

‘आप’ नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संदीप पाठक ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शीर्ष अदालत के फैसले को “सच की जीत” करार दिया। इससे पहले, ‘आप’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तिरंगा थामे केजरीवाल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सत्यमेव जयते।”

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा को पता था कि केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े ईडी के धन शोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल जाएगी, इसलिए उसने उन्हें सीबीआई से गिरफ्तार करवा दिया। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर अदालत ने केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश का पर्दाफाशकिया है। राज्यसभा सदस्य पाठक ने शीर्ष अदालत के फैसले को “ऐतिहासिक” करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी नीति घोटाला मामला भाजपा का एक “सर्कस” था। भारद्वाज ने कहा कि ‘आप’ को उम्मीद है कि केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में सीबीआई की ओर से दायर मामले में भी जमानत मिल जाएगी। अंतरिम जमानत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि केजरीवाल को 90 दिनों से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा है।

You Might Also Like

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ बिल पर वोटिंग के दौरान भाजपा के 20 सांसद रहे अनुपस्थित, ह्विप के उल्लंघन पर एक्शन की तैयारी
सरयू नहर परियोजना का काम सपा सरकार में तीन चौथाई पूरा हो गया था: अखिलेश यादव
बिहार चुनाव : पवन सिंह पर भड़के खेसारी लाल यादव- कहा- ‘कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं’
बॉलीवुड: सोनाक्षी व हुमा कुरैशी ने पूरी की फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग
लार्ड्स टेस्ट : दूसरे दिन 88 रन जोड़ सके भारत के अंतिम 7 बल्लेबाज, एंडरसन ने किए 5 शिकार
TAGGED:aapBJP's conspiracy exposedinterim bail to Kejriwal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीअंतरराष्ट्रीय

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

August 11, 2026

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?