hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : अलीगढ़ में भाजपा की मुस्लिम महिला नेता ने घर में स्थापित की गणेश प्रतिमा, जारी हुआ फतवा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी : अलीगढ़ में भाजपा की मुस्लिम महिला नेता ने घर में स्थापित की गणेश प्रतिमा, जारी हुआ फतवा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : अलीगढ़ में भाजपा की मुस्लिम महिला नेता ने घर में स्थापित की गणेश प्रतिमा, जारी हुआ फतवा

Vinayak Barot
Last updated: September 3, 2022 7:17 pm
Vinayak Barot
Published: September 3, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 3 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की एक मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान को उन्हीं के समुदाय की ओर से फतवा जारी होने और धमकी मिलने की शिकायत सामने आ रही है। वजह यह है कि उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने मकान में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी और गणपति की पूजा की थी।

देवबंद मुफ्ती अरशद फारूकी ने रूबी आसिफ खान के खिलाफ जारी किया फतवा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान को देवबंद मुफ्ती अरशद फारूकी की ओर से फतवा जारी किया गया है। मुफ्ती अरशद फारूकी का दावा है, ‘रूबी आसिफा ने मूर्ति पूजा करके गैर इस्लामिक आचरण किया है। वह जानती हैं कि इस्लाम में मूर्ति पूजा प्रतिबंधित है। उसके बाद भी उन्होंने ऐसा कृत्य किया है, जो हमारी मजहब में माफी के काबिल नहीं है।’

रूबी आसिफ ने मुफ्ती पर लगाया समाज में भेद पैदा करने का आरोप

वहीं फतवा जारी होने के बाद रूबी आसिफ खान ने धार्मिक सौहार्द का हवाला देते हुए कहा कि अपने मकान में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करके उन्होंने दोनों मजहबों के बीच मिसाल कायम करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही उन्होंने देवबंद मुफ्ती अरशद फारूकी पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि ऐसे मुफ्तियों के कारण समाज में भेद पैदा होता है, लोग धर्म के नाम पर एक-दूसरे से नफरत करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘अपने घर में प्रतिमा स्थापित करके मैंने हिन्दू भाईयों के साथ मुस्लिम भाईयों की खुशहाली के लिए दुआ मांगी है, लेकिन अमन और चैन के मकसद से किए गए इस पाक पहल को मुफ्ती अरशद फारूकी गलत बता रहे हैं तो ये उनकी सोच है, इसमें कोई क्या कर सकता है।’

मुफ्ती बोले – किसी मुस्लिम द्वारा मूर्ति पूजा किया जाना इस्लाम के सिद्धातों के खिलाफ

दूसरी तरफ मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा, ‘हम मानते हैं कि हिन्दुओं के लिए भगवान गणेश की पूजा शुभ होती है और हिन्दू अपने मजहब के बताये तौर-तरीकों से भगवान गणेश की पूजा करते हैं, हमें उससे कोई एतराज नहीं है। लेकिन किसी मुस्लिम द्वारा मूर्ति पूजा किया जाना इस्लाम के सिद्धातों के खिलाफ है।’

उन्होंने कहा, ‘इस्लाम में सिवाय अल्लाह के किसी की इबादत नहीं होती है। ऐसा करने वाले मुस्लिम इस्लाम के खिलाफ आचरण कर रहे हैं। इसलिए जो लोग मूर्ति पूजा करते हैं तो उनके खिलाफ इस्लाम में जारी किया जाने वाला फरमान सुनाया जाता है, जिसे फतवा कहा जाता है, चूंकि रूबी आसिफा खान ने इस्लामी शिक्षा के विरुद्ध आचरण किया है, इसलिए उनके खिलाफ यह फतवा जारी किया गया है।’

‘देवबंद मुफ्ती जैसे लोगों के फतवे को कोई तवज्जो नहीं देती‘

फतवे का जवाब देते हुए रूबी खान ने कहा कि वो देवबंद मुफ्ती जैसे लोगों के फतवे को कोई तवज्जो नहीं देती हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे मौलवी और मुफ्ती कभी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते, वो धर्म के आधार पर हमारे समाज को बांटने में लगे रहते हैं।

रूबी खान ने यह भी कहा कि ऐसे मुफ्ती और मौलाना चरमपंथी मानसिकता के होते हैं। वो भारत में रहकर भी हिन्दुस्तान की परवाह नहीं करते और अगर वे सच्चे मुसलमान होते तो इस तरह की बात नहीं करते। रूबी ने कहा कि वह हमेशा से हिन्दू त्योहार मनाती रही है और आगे भी मनाती रहेंगी।

You Might Also Like

आईसीसी का बड़ा फैसला : आईसीसी स्पर्धाओं में अब पुरुष और महिला टीमों को मिलेगी समान पुरस्कार राशि
हरियाणा: एक साल से बंद पड़े शंभू बॉर्डर को खोलने की कवायद तेज, हटाए जा रहे बैरिकेड्स
बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : ऋषभ पंत ने जड़ा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
ऑपरेशन सिंदूर: लश्कर-ए-तैयबा के ‘मरकज तैयबा’ में कसाब और अन्य आतंकवादियों ने लिया था प्रशिक्षण
RBI ने रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर रखा बरकरार, महंगाई और पश्चिम एशिया संकट के बीच अपनाया सतर्क रुख
TAGGED:ALIGARHBJPfatwa issuedGanesh idolMuslim women leader
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?