1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. लखनऊ में बंद बिरयानी की दुकान में मिला शव, फ्रीजर में रखी थी बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ में बंद बिरयानी की दुकान में मिला शव, फ्रीजर में रखी थी बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में बंद बिरयानी की दुकान में मिला शव, फ्रीजर में रखी थी बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

0
Social Share

लखनऊ, 1 मार्च । यूपी की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब में इलाके में बिरयानी की दुकान में शव मिला है। बताया जा रहा है कि दुकान 4 दिन से बंद थी। रविवार को दुकान मालिक आया तो फ्रीजर में उसे शव मिला। शव देख दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शुरुआत में शव के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। हालांकि, बाद में शव के साथ एक आधार कार्ड मिला, जिसके जरिए युवक की पहचान विजय पाल नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है।

जीसीआरजी गेट के पास हुई घटना

मामला बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के जीसीआरजी गेट के पास का है। कॉलेज गेट के सामने वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में युवक का शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक के पिता की मौत के कारण पिछले 3-4 दिनों से बंद थी। रविवार सुबह दुकान मालिक ने जब दुकान खोली तो फ्रीजर खोलते ही शव देखकर सन्न रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

शव पर चोट का कोई निशान नहीं

मृतक की पहचान विजय पाल (उम्र लगभग 35-38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पुत्र डलई, निवासी किशुनपुर (बीकेटी थाना क्षेत्र) था। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे शिनाख्त हुई, और परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फ्रीजर का कनेक्शन कटा हुआ था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि शव कैसे फ्रीजर में पहुंचा, क्या यह हत्या है या कोई अन्य कारण (जैसे हार्ट अटैक या अन्य)। फिलहाल यह मर्डर मिस्ट्री जैसा मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code