hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजीव गांधी हत्याकांड का एक दोषी पेरारिवलन रिहाई के बाद बोला – ’31 साल में बहुत कुछ बदल चुका है, अभी मैं लंबी सांस लूंगा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राजीव गांधी हत्याकांड का एक दोषी पेरारिवलन रिहाई के बाद बोला – ’31 साल में बहुत कुछ बदल चुका है, अभी मैं लंबी सांस लूंगा’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राजीव गांधी हत्याकांड का एक दोषी पेरारिवलन रिहाई के बाद बोला – ’31 साल में बहुत कुछ बदल चुका है, अभी मैं लंबी सांस लूंगा’

Vinayak Barot
Last updated: May 18, 2022 10:55 pm
Vinayak Barot
Published: May 18, 2022
Share
SHARE

चेन्नई, 18 मई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के एक सजायाफ्ता एजी पेरारिवलन ने सुप्रीम कोर्ट से मिली आजादी के बाद कहा कि उसकी रिहाई उसकी मां के आशीर्वाद का नतीजा है। लगभग तीन दशकों तक सलाखों के पीछे रहने वाले एजी को वर्ष 1998 में दोषी ठहराया गया था।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 21 मई, 1991 में श्रीपेरंबुदूर में लिट्टे आत्मघाती हमले हो गई थी। राजनीव गांधी उस समय लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए तमिलननाडु की यात्रा पर थे।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत राजीव हत्याकांड में सजा काट रहे पेरारिवलन को रिहाई का आदेश दिया। एजी के रिहाई का आदेश देते हुए जस्टिस एल. नागेश्वर राव और बीआर गवई की बेंच ने कहा कि तमिलनाडु कैबिनेट ने सितंबर 2018 में कफी सोच-विचार के बाद ही राज्यपाल को एदी पेरारिवलन की रिहाई की सिफारिश की थी।

‘मेरी मां 31 वर्षों तक इंसाफ की लड़ाई लड़ी, यह फैसला उसके संघर्ष का नतीजा‘

सुप्रीम कोर्ट से मिली रिहाई के बाद एजी ने कहा कि वह अपनी मां के संघर्ष के कारण आज आजाद हवा में सांस ले रहा है। तमिलनाडु के जोलारपेट्टई स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए एजी ने कहा, ‘हमने ईमानदारी से लड़ाई लड़ी और मेरी मां अर्पुथम्मल के हौसले से मुझे ताकत मिली। मेरी कैद के दौरान मां ने बहुत अपमान और दर्द सहा है। मुश्किलों के बावजूद उसने मेरे लिए 31 साल तक इंसाफ की लड़ाई लड़ी। यह फैसला मेरी मां के संघर्ष का नतीजा है।’

पेरारिवलन ने कहा, ‘जेल की कैद से अभी बाहर आया हूं। 31 साल में बहुत कुछ बदल चुका है। अभी मैं लंबी सांस लूंगा। मुझे इसके लिए कुछ समय चाहिए।’ एजी ने तिरुक्कुरल दोहे का हवाला देते हुए कहा, ‘यह हमारी प्रकृति का नियम है कि अच्छाई जीवित रहेगी और बुराई मिटकर रहेगी।’

मां बोली – मेरे बहादुर बेटे ने उस दर्द पर काबू पा लिया है

इस मौके पर पेरारिवलन की मां अर्पुथम्मल ने कहा, ‘मीडिया बीते 31 वर्षों तक चली लंब लड़ाई के बारे में सब कुछ जानता है। कई लोगों ने इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, जिसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। सोचिए, एक आदमी ने जेल में इतना लंबा समय गुजार कर कितना दर्द सहा होगा, लेकिन मेरे बहादुर बेटे ने उस दर्द पर काबू पा लिया है।’

पेरारिवलन की गिरफ्तारी और रिहाई

स्मरण रहे कि राजीव गांधी की हत्या के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई थीं। लगातार संदिग्ध आरोपितों की धरपकड़ चल रही थी। इसी दौरान सीबीआई की एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली और 11 जून, 1991 को एजी पेरारिवलन को गिरफ्तार किया गया।

बम धमाके के लिए 9 वोल्ट की दो बैटरी खरीद कर मास्टरमाइंड को देने का आरोप

हत्याकांड में बम धमाके के लिए इस्तेमाल की गई 9 वोल्ट की दो बैटरी खरीद कर मास्टरमाइंड शिवरासन को देने का दोष पेरारिवलन के खिलाफ अदालत में सिद्ध हो गया था। इस मामले पेरारिवलन समेत सात लोग दोषी पाए गए थे, जिन्हें सजा-ए-मौत सुनाई गई थी। लेकिन बाद में कुछ दोषियों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था, जिसमें पेरारिवलन भी शामिल था। पेरारिवलन को लेकर कई बार सियासी उठा पठक भी हुई और अब तीन दशक से ज्यादा का वक्त जेल में बिताने के बाद वह जेल से बाहर आया है।

You Might Also Like

कथुनिया ने मोदी से कहा – सभी के लिए आप पीएम यानी प्रधानमंत्री हो, लेकिन हमारे लिए ‘परम मित्र’
जयशंकर के बयान पर भड़की कांग्रेस बोली – ‘चीन बड़ा, हम छोटे का क्या मतलब’, यह सेना का अपमान
भाजपा के एक और स्टिंग पर केजरीवाल का जवाब – ‘जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा’
कांग्रेस ने नीतीश को दिया झटका – विपक्षी दलों की बैठक में खड़गे या राहुल गांधी पटना नहीं जाएंगे
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
TAGGED:AG PerarivalanPerarivalan releasedRajiv Gandhi assassination caseSupreme Courtthe murderer
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?